SNE NETWORK.LUDHIANA.

एडिश्नल कमिश्नर एक्साइज अमित गोयल जानकारी देते हुए। (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK)
एक्साइज विभाग के एडिशनल कमिश्नर के दफ्तर में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अधिकारी से गाली-गलौज करने के बाद धक्का-मुक्की की और उनकी कमीज फाड़ दी। व्यक्ति ने अधिकारी की छाती पर मुक्के मारने के साथ उनका सरकारी मोबाइल फोन और चश्मा भी तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घटना के बाद कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK)
एडिशनल कमिश्नर अमित गोयल ने बताया कि वह अपने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ दफ्तर में मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान कुछ ठेकेदार भी दफ्तर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान पंकज मल्होत्रा नाम का व्यक्ति उनके दफ्तर में दाखिल हो गया।अमित गोयल के मुताबिक, उन्होंने पंकज मल्होत्रा से पूछा कि वह बिना अनुमति उनके कमरे में कैसे आया? इस पर वह गुस्से में आ गया और उनके साथ ऊंची आवाज में बात करने लगा। इसके बाद उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनका कॉलर पकड़ लिया और उनकी कमीज फाड़ दी। इसके बाद धक्का-मुक्की करते हुए उनकी छाती पर मुक्के मारे। मारपीट के कारण उनकी छाती में काफी दर्द हो रहा है।

वारदात के बाद एक्साइज विभाग के अधिकारी अस्पताल में जांच करवाने के लिए पहुंचे।
आरोप लगाया कि पंकज मल्होत्रा अलग-अलग विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाता रहता है। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग से उसके बारे में पूछा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि आरोपी उनके दफ्तर में आकर अचानक इतना गुस्से में क्यों आया और मारपीट क्यों की?

शिकायत मिलने के बाद जांच के लिए मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और दफ्तर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।###AUSTRALIA###NEWZEALAND###CRIME###LUDHIANA###

