SNE NETWORK.LUDHIANA.
लुधियाना में आयकर विभाग की शिकायत पर सराभा नगर थाना पुलिस ने दो चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ऋषभ गुप्ता और लवप्रीत सिंह के खिलाफ करीब 175.53 करोड़ रुपए के संदिग्ध विदेशी रेमिटेंस मामले में केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने खातों और दस्तावेजों की जांच किए बिना फर्जी फॉर्म 15CB सर्टिफिकेट जारी किए।
रकम विदेश भेजने में मदद की
इन्होंने एक शेल कंपनी के जरिए रकम विदेश भेजने में मदद की। यह कार्रवाई आयकर विभाग (जांच), लुधियाना की ओर से 18 अगस्त 2026 को ‘ऋषभ गुप्ता एंड एसोसिएट्स’ के कार्यालय में किए गए सर्वे के बाद की गई है। आयकर अधिकारियों ने जब कंपनी के रजिस्टर्ड पते पर जांच की, तो वहां एक छोटा-सा केबिन मिला, जिस पर ताला लगा हुआ था। पड़ोसियों ने बताया कि पिछले छह महीने से यहां कोई कामकाज नहीं हुआ था। इसके बाद कंपनी के निदेशक गौरव जैन ने अपने बयान में कथित तौर पर स्वीकार किया कि कंपनी का इस्तेमाल कमीशन लेकर शेल एंटिटी के जरिए विदेशों में रकम भेजने के लिए किया जा रहा था।
अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है POLICE
मामले के जांच अधिकारी एएसआई रवि आनंद के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 229, 234, 236, 318(4) (धोखाधड़ी), 336(2) व 336(3) (जालसाजी), 340, 3(5) और 61 (आपराधिक साजिश) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। ###CANADA###UK###USA###CA###NEWS###FRAUD###LUDHIANA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

