पंजाब कांग्रेस के भीतर अंदरूनी खींचतान……इस पूर्व उपमुख्यमंत्री ने चन्नी को सीएम चेहरा पेश करने की दिल्ली हाईकमान के समक्ष कर दी अपील…?

EX-CM-CHANNI-WITH-SUKHJINDER-SINGH-RANDHAWA-IMAGE

POLITICS DESK/LUDHIANA/CHANDIGARH.

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सतह पर आ चुकी हैं। ऐसे में पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर असमजस की स्थिति पैदा हो चुकी हैं। इधर, लुधियाना में शक्ति प्रदर्शन के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सीधे दिल्ली हाईकमान को संदेश देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आगामी चुनाव में सीएम चेहरा घोषित करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई है। वहीं, दूसरी ओर 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी सज्जन कुमार को लेकर चन्नी के आक्रामक रुख और केंद्रीय नेताओं पर टिप्पणी ने कांग्रेस हाईकमान को भारी धर्मसंकट में डाल दिया है। 

रंधावा ने 

लुधियाना में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू की मौजूदगी में  कहा कि पंजाब को मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान की जगह काम करने वाले नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चन्नी ने महज 111 दिनों के अपने कार्यकाल में जनहित के कई ऐतिहासिक फैसले लिए, जिन्हें प्रदेश की जनता आज भी याद करती है। ऐसे में चन्नी के पास प्रशासनिक अनुभव और जमीनी पकड़ दोनों हैं। रंधावा ने इस बात का भी दावा किया कि चन्नी सरकार के दौरान जरूरत पड़ने पर खुद सीएम मंत्रियों के घर जाकर काम करवाते थे। 


रंधावा ने कहा कि हमारे पास चन्नी के रूप में अनुसूचित जाति नेतृत्व, मेरे रूप में जट्ट सिख और आशू के रूप में ब्राह्मण/शहरी हिंदू चेहरा है। यह तिकड़ी 2027 के लिए कांग्रेस की मजबूती का प्रमाण है। इसके साथ ही उन्होंने एलान किया कि वह फूड स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के तौर पर पंजाब आने पर धान भंडारण और राइस मिलर्स की समस्याओं को लेकर सीधे पंजाब सरकार के अफसरों और मुख्यमंत्री से जवाब-तलबी करेंगे।

क्या है इस पर राजनीतिक विश्लेषकों की

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 1984 के दंगों जैसे संवेदनशील मुद्दे पर खुलकर बोलना और अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को निशाने पर लेना चन्नी के हाईकमान के प्रति बढ़ते असंतोष को दर्शाता है। कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे पर हमेशा रक्षात्मक रुख अपनाती रही है, लेकिन चन्नी ने स्थानीय भावनाओं को भुनाने के लिए इसे आक्रामक मोड़ दे दिया है। लुधियाना में 3 बड़े नेताओं की एकजुटता के जरिए चन्नी खेमे ने यह साफ कर दिया है कि 2027 की बाजी स्थानीय और अनुभवी चेहरे को आगे रखकर ही जीती जा सकती है।
###USA###UK###CANADA###PUNJAB###CONGRESS###POLITICS###SINGAPORE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###IRELAND###

100% LikesVS
0% Dislikes