BIG-TRAGEDY… 3 बहनों का इकलौता था भाई…आखिर, रक्षाबंधन वाले दिन ऐसा क्या हुआ…जिससे सारा परिवार शौक में डूब गया..?

death-pictures-4

SNE NETWORK.MOHALI.

रक्षाबंधन पर अपनी तीन बहनों से राखी बंधवाने घर जा रहे 23 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मच्छलीकलां निवासी परमप्रीत के रूप में हुई है। वह परिवार का इकलौता बेटा था और तीन बहनों का भाई था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन का पता लगाया जा सके।

परमप्रीत पेशे से इलेक्ट्रिशियन था

परमप्रीत पेशे से इलेक्ट्रिशियन था और पिछले करीब 6 महीने से जीरकपुर के एक होटल में काम कर रहा था। वह वहीं अपनी रिश्तेदारी में रह रहा था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे छुट्टी होने के बाद वह बाइक से अपने गांव मच्छलीकलां स्थित घर के लिए निकला था। परिवार के मुताबिक, रक्षाबंधन के मौके पर वह अपनी बहनों से राखी बंधवाने घर जा रहा था।

किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी

बताया गया कि जैसे ही वह एयरपोर्ट रोड पर भारतमाला प्रोजेक्ट के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद परमप्रीत सड़क किनारे जा गिरा। इसी दौरान डिवाइडर का एंगल उसके सिर में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परमप्रीत के पिता बुजुर्ग हैं और वह बहुत कम काम कर पाते हैं। परिवार की जिम्मेदारी काफी हद तक परमप्रीत के कंधों पर थी। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।###CANADA###USA###ACCIDENT###ON##THE###OCCASION###OF###RAKSHA###BANDHAN###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes