SNE NETWORK.AMRITSAR.
एक निहंग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके सीने और हाथ पर कई फायर किए गए। निहंग बाबा बकाला साहिब में चल रहे प्रसिद्ध रखड़ पुण्या मेले में शुक्रवार को पहुंचे थे।शव बाबा बकाला सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके से मिला। सीने पर गोलियों के निशान पाए गए हैं। वारदात के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस हत्या की वजह का पता लगाने के लिए आसपास की CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी हैं।
..जानेंगे, मृतक की पहचान
मृतक की पहचान गांव मिगलानी निवासी सरबजीत सिंह के बेटे राजा सिंह (21) के रूप में हुई है। वह मेला देखने पहुंचे थे। शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। सीने पर गोली के निशान मिले हैं। इससे साफ है कि राजा सिंह पर बेहद नजदीक से फायरिंग की गई।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मेले के दौरान राजा सिंह किन लोगों के संपर्क में था और आखिरी बार उसे किसके साथ देखा गया था। पुरानी रंजिश सहित हत्या से जुड़े दूसरे पहलुओं को भी जांच में शामिल किया गया है। राजा सिंह की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शव को सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके में छोड़ दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास का इलाका खंगाला।
पुलिस ने ऐसे कराई पहचान
राजा की मां ने बताया कि वह अविवाहित था। परिवार के आर्थिक हालात कमजोर हैं और राजा ही घर की उम्मीद था। पुलिस ने मोबाइल में फोटो दिखाकर उसके बेटे की पहचान कराई। मां ने कहा कि उनकी जानकारी में राजा की किसी से पुरानी रंजिश नहीं थी।
वहीं, राजा की 3 बहन हैं, जिनमें 2 की शादी होने वाली हैं, जबकि बड़ा बेटा मानसिक रूप से ठीक नहीं रहता। राजा घटना के समय मोटरसाइकिल पर गया था।###USA###UK###CANADA###AMRITSAR###FIRING###MURDER###NIHANG###SINGH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

