SNE NETWORK.LUDHIANA.
गांव सुधार पत्ती धालीवाल में गायक और लेखक बलजीत सिंह का लहूलुहान शव उनके घर में बेड पर मिला। बलजीत सिंह पिछले 5 दिन से लापता थे। पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
बलजीत सिंह अपने घर में अकेले रहते थे। परिजनों को उनकी कोई जानकारी नहीं थी। वीरवार सुबह जब घर जाकर देखा गया तो उनका शव मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ने लगा था। बताया गया कि उनका खून कमरे और घर के अंदर कई जगह फैलकर सूख चुका था।
परिजनों ने बलजीत को नशा बेचने वाले व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की मांग की है। उन्होंने नशा तस्कर की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार न करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, बलजीत चिट्टे के नशे के आदी हो गए थे, जिससे उनका कॅरिअर प्रभावित हुआ था। उन पर पंजाब के गैंगस्टरों का महिमामंडन करने वाले गीत लिखने के आरोप भी लगे थे।
मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला लुधियाना ग्रामीण के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने संज्ञान लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं। फॉरेंसिक विभाग, डॉग स्क्वाड और सीआईए की टीमें भी घटनास्थल पर भेजी गई हैं। पुलिस घर और आसपास के इलाके से साक्ष्य जुटा रही है और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###MURDER###AT###LUDHIANA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

