दर्दनाक सड़क हादसा…..चली गई 3 प्रवासियों की जान….पीछे से फूट-फूटकर रो रहा है परिवार…?

ACCIDENT-IMAGE-CREDIT-BY-INTT..

SNE NETWORK.LUDHIANA.

जालंधर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोराया के पास  दर्दनाक सड़क हादसा हुआ हैं। इस हादसे में जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे 3 युवक ट्रक के टकराने की वजह से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी युवक 1 मोटरसाइकिल पर सवार थे। सभी के शव कब्जे में लेकर पुलिस की मदद से सरकारी अस्पताल में रखवा दिए गए। किसी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई होने की फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।

पुलिस की प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि मरने वाले पीछे से उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। तीनों ही लुधियाना के एक कारखाना में करते थे। उनके मोबाइल भी कब्जे में ले लिया गया। फिलहाल, परिवार को हादसे की जानकारी देने के लिए पुलिस की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। 

आखिर..कैसे हुआ इतना बड़ा सड़क हादसा, जानेंगे, खास रिपोर्ट में……?

बताया जा रहा है कि एक बाइक पर 3 युवक सवार होकर कहीं जा रहे थे। जब गोराया राष्ट्रीय राजमार्ग के पास उनकी बाइक पहुंची तो सीधे एक ट्रक में जा घुसी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के पिछले हिस्से के नीचे करीब 10 फीट तक घुस गई। हादसे के बाद तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल फिल्लौर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।


ये निकला पुलिस जांच में..?


पुलिस जांच में हादसे के पीछे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से गायब मिला, जिसकी तलाश की जा रही है। मरने वालों में 2 युवक (साहिल तथा जितेंद्र की पहचान हो पाई हैं, जबकि, तीसरे की अभी पहचान के लिए पुलिस द्वारा हर प्रयत्न किया जा रहा है।###USA###UK###CANADA###ROAD###ACCIDENT###JALANDHAR###LUDHIANA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE### 

100% LikesVS
0% Dislikes