WEATHER-REPORT..YELLOW ALERT.. जानेंगे, कहा-कहा कितनी हो रही बारिश..अब आगे क्या…?

THUNDER IMAGE

WEATHER-DESK.CHANDIGARH.

पठानकोट में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी है। यहां कई जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है। इसके अलावा होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर और मोहाली में भी कुछ स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश के आसार हैं। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, बठिंडा समेत अन्य जिलों में छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना स्थानीय स्तर पर बनी हुई है।

ट्राईसिटी में आंशिक रूप से बादल छाए

वहीं, ट्राईसिटी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक वाली बौछारें कुछ जगहों पर हो सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 33°C और न्यूनतम 23°C के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह का तापमान चंडीगढ़ में 25°C के करीब दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में पंजाब में हल्की-मध्यम बारिश कुछ जगहों पर हुई। रूपनगर जिले के कुछ क्षेत्रों में अपेक्षाकृत अधिक बारिश दर्ज की गई।

कहीं-कहीं हल्की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का दायरा लगातार सिकुड़ता जाएगा। 7 सितंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना। हालांकि इसको लेकर कोई अलर्ट नहीं है। 8-9 सितंबर को बारिश और सीमित हो जाएगी। उत्तरी-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना, जबकि अधिकांश पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद मानसून और कमजोर होने तथा ज्यादातर जगहों पर साफ/शुष्क मौसम की संभावना है। ऐसे में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।###USA###UK###CANADA###AUSTRALIA###PUNJAB###CHANDIGARH###PATHANKOT###AMRITSAR###WEATHER-REPORT###SINGAPORE

100% LikesVS
0% Dislikes