जन्माष्टमी…’Dream City NXT’ परिवार ने श्रद्धा और उत्साह से ‘मनाई’

KRISHNA-ASHTMI-IMAGE-ASR-12

PARVEEN SEHGAL/AMRITSAR.

Dream City NXT परिवार की ओर से श्री जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरा Dream City NXT परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

धार्मिक एवं मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत की गईं

जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों द्वारा मटकी कार्यक्रम और विभिन्न धार्मिक एवं मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत की गईं। नन्हे बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद केक काटकर “हैप्पी बर्थडे श्री कृष्ण” कहकर जन्मोत्सव की खुशी मनाई गई।

100% LikesVS
0% Dislikes