BATALA/GURDASPUR-BREAKING..कानून-व्यवस्था और गैंगस्टर नेटवर्क पर कांग्रेसी सांसदों ने PUNJAB-POLICE को निशाने पर लिया … रंधावा ने पुलिस अधिकारियों पर गैंगस्टरों से सांठगांठ के गंभीर आरोप लगाए

SUKHJINDER-RANDHAWA-CHANNI-AND-SENIOR-CONGRESS-LEADERS-MEETING-AT--GOVERNER-OF-PUNJAB

SNE NETWORK.BATALA/GURDASPUR/CHANDIGARH.

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था और गैंगस्टर नेटवर्क पर कांग्रेसी सांसदों ने पंजाब पुलिस को निशाने पर लिया है। गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बॉर्डर रेंज के पुलिस अधिकारियों पर गैंगस्टरों से सांठगांठ के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित पुलिस अधिकारियों के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल की गहन जांच कराई जानी चाहिए, ताकि यह सामने आ सके कि वे किन लोगों के संपर्क में रहे हैं।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिकायत की

इस संदर्भ में सांसद एवं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, रंधावा समेत अन्य सांसदों व वरिष्ठ कांग्रेसियों ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिकायत की है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद रंधावा ने कहा कि वह यह आरोप पूरी जिम्मेदारी के साथ लगा रहे हैं। यदि उनके आरोप गलत साबित होते हैं तो पंजाब के डीजीपी उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका मकसद राजनीतिक बयानबाजी करना नहीं, बल्कि पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाना है।

आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जानी चाहिए

रंधावा ने विशेष रूप से डेरा बाबा नानक और बटाला से स्थानांतरित हो चुके कुछ डीएसपी समेत बॉर्डर रेंज में तैनात रहे पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों के फोन रिकॉर्ड और संपर्कों की जांच से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गैंगस्टरों से उनका कोई संपर्क था या नहीं। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जानी चाहिए।

आम लोगों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल रही

रंधावा ने आरोप लगाया कि पंजाब में गैंगस्टरों से धमकियां और फिरौती की कॉल पाने वाले आम लोगों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल रही जबकि गैंगस्टरों के परिवारों को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब को स्थायी डीजीपी की जरूरत है, तभी कानून-व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###AMRITSAR###BATALA###GURDASPUR###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes