BREAKING-NEWS….AAP के किस MINISTER तक ED की पहुंची TEAM..कितने करोड़ों का है SCAM….इस विस्तृत REPORT में जानिए, पूरी सच्चाई…? 

AAP-FRESH-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

enforcement-direct_ef_1200x768-sixteen_nine

ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) से जुड़े कथित वित्तीय घोटाले और धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपना शिकंजा कस दिया है। बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमों ने पंजाब के अलग-अलग शहरों में स्थित विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ दबिश दी।

इस कार्रवाई की आंच प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां तक पहुंच गई है, क्योंकि लुधियाना स्थित उनके भांजे के आवास पर भी ईडी की विशेष टीम ने दस्तक दी है। जांच के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और परिसरों के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात है। केंद्रीय अधिकारी घर में मौजूद तमाम दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड्स को खंगाल रहे हैं।

इसके साथ ही इस वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ी कंपनियों, कारोबारी सहयोगियों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के खातों एवं कागजात की भी गहनता से जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि इस तलाशी अभियान के बाद कई अहम जानकारियां और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। हालांकि इस मामले में जब ईडी के अधिकारियों से बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया और कहा कि जांच अभी जारी है।###USA###UK###CANADA###AAP###PUNJAB-AAP###CM-BHAGWANT-MANN###CHANDIGARH###LUDHIANA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes