SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.
अभी-अभी अमृतसर से बहुत बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुठभेड़ दौरान 3 कुख्यात शूटर गोली लगने की वजह से जख्मी हो चुकी। पुलिस हिरासत में कथित अपराधियों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया गया। इनकी पहचान छिंदा पहलवान, शिवम उर्फ शिवा, लवकेश, राजविंदर सिंह सभी निवासी फिरोजपुर, फरीदकोट तथा जिला अमृतसर के विभिन्न क्षेत्र के रहने वाले हैं।
इनके कब्जे से लगभग 1 दर्जन के ऊपर अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए। इस बात की पुष्टि जिला पुलिस आयुक्त आईपीएस हरमणबीर सिंह गिल ने की। सभी के खिलाफ विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
पुलिस वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों कुख्यात गैंगस्टर विशाल शिवाला नामक गैंग के एक सदस्य को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया था। हथियार अवैध था। पूछताछ आरंभ हुई तो उसने खुलासा कि उनके अन्य 4 साथी शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे है।
पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए उनके साथी द्वारा हासिल जानकारी के आधार पर वैज्ञानिक तथा तकनीकी मदद से शुक्रवार की देर रात उन्हें छेहरटा के सुनसान जगह में देखा गया। पुलिस टीम ने उन्हें पुलिस के हवाले करने की चेतावनी दी तो टीम पर गोलीबारी आरंभ कर दी। जवाबी कार्रवाई 3 शूटर की टांग पर गोली लगने से जख्मी हो गए, जबकि, अन्य साथी फरार हो गया।
पता लगाया जा रहा है कि किस वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। कौन-कौन लोग इनके साथ शामिल है। सभी को गिरफ्तार कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे धकेला जाएगा। आने वाले दिनों में पुलिस इस केस से जुड़े बड़ा खुलासा करने का दावा भी कर रही हैं।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###AMRITSAR###PUNJAB-POLICE###CM-AMRITSAR###DGP-PUNJAB###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###ITLAY###GERMANY###CHINA###SINGAPORE

