SNE NETWORK.PATHANKOT.
पठानकोट में महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में दूध बेचने वाले अशरफ अली और उसके रिश्तेदार बशीर दीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने महिला की हत्या के बाद शव हिमाचल प्रदेश के चक्की दरिया में फेंक दिया।
संदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी मां 8 सितंबर की शाम करीब साढ़े 7 बजे बिना बताए घर से निकली थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। अगले दिन हिमाचल प्रदेश के डमटाल थाना क्षेत्र में चक्की दरिया के पास एक महिला का शव मिला। परिजन ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान किरण के रूप में की।
संदीप ने पुलिस को बताया कि अशरफ अली ने उसकी मां से करीब एक लाख रुपये उधार लिए थे। रकम वापस मांगने पर वह कथित तौर पर उसे धमकाता था। पुलिस जांच के अनुसार, आठ सितंबर को अशरफ और बशीर ने बहाने से किरण को घर से बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव चक्की दरिया में फेंक दिया।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###PATHANKOT###MURDER###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###ITLAY###FRANCE###GERMANY###ROME###CHINA###

