SIR..किन-किन की कटी वोट…कैसे और किस तरह से जान सकते है ये सारी प्रक्रिया..समझिए, इस रिपोर्ट में…?

SIR-PUNJAB-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.PUNJAB/CHANDIGARH.

पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा इलेक्शन से पहले चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेसिव रिवीजन के बाद फाइनल वोटर सूची जारी कर दी है। आयोग की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के मुकाबले फाइनल लिस्ट में 13 लाख से ज्यादा वोटर कम हो गए हैं। जबकि 7 लाख वोट नए जुड़े। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर यह फाइनल लिस्ट अपडेट की है।

सवाल-जवाब में जानिए, कैसे चेक करें, आपकी वोट बची या कट गई…

सवाल: वोटर लिस्ट में मेरा नाम है या नहीं, कैसे चेक करूं?

जवाब: इसके 4 स्टैप हैं

  • पहला: सबसे पहले www.ceopunjab.gov.in वेबसाइट पर जाएं। वहां आपको हरे रंग में Final Roll 2026 के नाम से ऑप्शन दिखेगी।
  • दूसरा: इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद नई विंडो या ब्रॉउजर खुलेगा। जिसमें स्टेट, रिवीजन का साल, रोल टाइप पहले से भरा मिलेगा। आपको जिला, विधानसभा हलका और लैंग्वेज चुननी है। फिर कैप्चा लिखना है।
  • तीसरा: इसके नीचे ही आपको सर्च ऑप्शन मिलेगी। आपको वहां अपने पार्ट नंबर या पार्ट नाम भरना होगा। इसके बाद नीचे वोटर सूची की लिस्ट शो होगी। जिसमें सही ऑप्शन पर क्लिक कर दाएं तरफ हरे रंग में लिखे डाउनलोड पर क्लिक करें।
  • चौथा: इसके बाद आपकी वोटर लिस्ट जारी हो जाएगी। इसमें आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं। अगर आपको घर का नंबर पता है या अपने नाम ही पंजाबी में सही स्पेलिंग पता है तो आप ctrl और फिर F दबाएं। उसमें एक सर्च बॉक्स खुलेगा, उसमें उपरोक्त ब्यौरा डालकर वोट ढूंढ सकते हैं।

(नोट: ये वोटर लिस्ट www.voters.eci.gov.in से भी डाउनलोड की जा सकती है।)

सवाल: पार्ट नंबर या नाम पता नहीं तो फिर अपने इलाके की वोटर सूची कैसे ढूंढें?

जवाब: www.ceopunjab.gov.in पर जाएं। यहां आपको नीचे Search Your Vote की ऑप्शन मिलेगी। इस पर क्लिक करेंगे तो नई विंडो खुलेगी। अब अपने वोटर कार्ड में EPIC नंबर देखें। उसे यहां भर दें, फिर स्टेट सिलेक्ट करें और कैप्चा भरकर सर्च करेंगे तो नीचे आपका पार्ट नाम व नंबर आ जाएगा। उसे नोट कर पिछले सवाल में दिया स्टैप इस्तेमाल करें और अपना नाम चैक करें।

सवाल: अगर मेरा वोट कट गया तो मुझे कैसे पता चलेगा? जवाब: इसके लिए भी आपको पहले सवाल में दिए प्रोसेस को इस्तेमाल करते हुए वोटर लिस्ट डाउनलोड करनी होगी। अगर आपका नाम कटा है तो भी उस लिस्ट में दिख जाएगा लेकिन उसके ऊपर DELETED लिखा होगा।

सवाल: ऑनलाइन चेक करने पर मेरा नाम नहीं आ रहा, अब कैसे चेक करूं?

जवाब: इसके 2 तरीके हैं…

  • पहला: पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने कहा कि अगले हफ्ते से हम स्पेशल कैंप शुरू कर रहे हैं। इसमें बूथ लेवल अफसर (BLO) वोटर लिस्ट लेकर बैठेंगे। कोई भी व्यक्ति वहां जाकर फिजिकल तौर पर अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • दूसरा: सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला लेवल तक फाइनल वोटर सूची की कॉपियां दे दी गई हैं। लोग चाहें तो वहां से भी चेक कर सकते हैं।

सवाल: अगर आपका वोट कट गया तो क्या दोबारा बन सकता है? जवाब: हां, पंजाब की मुख्य चुनाव अफसर अनिंदिता मित्रा का कहना है कि ऐसा व्यक्ति ऑनलाइन, BLO या ERO को फॉर्म नंबर 6 भरकर दे सकता है।

सवाल: क्या 2027 के चुनाव में इसी फाइनल वोटर लिस्ट के आधार पर वोटिंग होगी? जवाब: मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा का कहना है कि लोग नई वोट बनवा सकते हैं। वह वोटर भी चुनाव में वोट डाल सकेंगे।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###EC###CMO###AAP####BJP###PPCC###CONGRESS###AUSTRALIA###INDIA###ECI###GERMANY###NEWZEALAND###AUSTRIA###ITLAY###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes