SNE NETWORK.AMRITSAR.
अमृतसर में पत्नी ने पति और सास की हत्या कर दी थी। उसे पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से ARREST कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, सास ने कहा था कि वह अपने बेटे की दूसरी शादी करवाएगी। इस बात को लेकर बहू नाराज थी। मृतकों की पहचान गौरव कुमार और उसकी मां रितू के रूप में हुई है। आरोपी महिला का नाम मनीषा है। मामला अमृतसर के रामनगर की गली नंबर 4 का है।

18 अक्टूबर को थाना सदर के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को सूचना मिली कि एक घर से काफी बदबू आ रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा खोलकर जांच की गई। अंदर दो लोगों के शव मिले। इस मामले में थाना सदर अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई। माले को सुलझाने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गईं। जांच के दौरान तकनीकी साधनों और फॉरेंसिक जांच की मदद ली गई।
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान गौरव की पत्नी मनीषा की इस डबल मर्डर में भूमिका सामने आई। इसके बाद उसकी तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गईं। पुलिस ने मनीषा को अंबाला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, गौरव की मां रितू और मनीषा के बीच अकसर झगड़ा होता था। इसके अलावा, गौरव की शादी कहीं और करवाने की बात को लेकर भी मनीषा के मन में रंजिश होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि इसी रंजिश के चलते मनीषा ने गौरव और उसकी मां की हत्या की। गिरफ्तारी के बाद मनीषा को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड भेजा गया।###UK###USA###CANADA###AUSTRALIA###NEWZEALAND##PUNJAB###AMRITSAR###POLICE###ACCUSED###ARRESTED###SINGAPORE###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SINGAPORE###CHINA###ROME###HUNGRY###

