SNE NETWORK.AMRITSAR.
अमृतसर ईस्ट से विधायक जीवनजोत कौर के पीए मनिंदर सिंह पर एक दुकानदार से मारपीट करने का आरोप लगा है। मार्केट में सामान खरीदने पहुंचे दुकानदार को पीए ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान दुकानदार के पेट पर किरच से दो वार किए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी मनिंदर सिंह की तलाश जारी है। मामला रामबाग चर्च के सामने स्थित मार्केट का है।

अमृतसर के रामबाग इलाके का ए डिवीजन थाना। -FILE-IMAGE

मामले की जानकारी देते हुए ASI भरथराज सिंह।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुच्चा सिंह, राणा, हरप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह और एक अज्ञात नाम वाले व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 109, 190, 191(3) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###AMRITSAR###CRIME###POLICE###DGP###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###SINGAPORE###ROME###FRANCE###GERMANY###ITLAY###CHINA###IRELAND###

