मोगा FIRING घटना….DGP मृतकों के परिवारों से मुलाकात करने खुद पहुंचे…जानेंगे, क्या है पूरा मामला…?

FIRING-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.MOGA.

मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में FIRING की घटना के बाद सोमवार को DGP गौरव यादव और फरीदकोट रेंज की IG नीलांबरी जगदाले विजय घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने CRIME-SCENE का निरीक्षण किया और मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि रविवार देर शाम अंगदपुरा मोहल्ले में काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए हमलावरों ने 4 से 5 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस घटना में चार युवक गोली लगने से घायल हुए थे। घायलों में गगन जिंदल और साहिल जिंदल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि राघव और सोमनाथ जिंदल घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने घायल सोमनाथ जिंदल के बयान दर्ज करने के बाद थाना सिटी साउथ, मोगा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले की आगे जांच जारी है।

मृतकों के परिवार ने पुलिस से इंसाफ की मांग की। मृतकों के भाई मनीष जिंदल ने कहा कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने बताया कि हमलावरों की गाड़ी के शीशे काले थे और अचानक आकर फायरिंग शुरू कर दी गई। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और इंसाफ दिलाने की मांग की है।###USA###UK###CANADA###MOGA###DGP-PUNJAB###MURDER###FIRING###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###VIETNAM###IRELAND###

100% LikesVS
0% Dislikes