राणा गुरजीत सिंह ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं जन्म से कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी के रूप में ही मरूंगा

RANA GURJIT SINGH-SNE

SNE NETWORK.KAPURTHALA.

पंजाब के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को खारिज किया है। राणा ने कहा कि वह आखिरी सांस तक कांग्रेस में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा है और पार्टी छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता।

राणा गुरजीत सिंह ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं जन्म से कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी के रूप में ही मरूंगा। उन्होंने मीडिया से बिना पुष्टि के खबरें प्रसारित न करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि उनके पिता कांग्रेसी थे, वह स्वयं कांग्रेसी हैं और उनके बेटे की विचारधारा भी कांग्रेस से जुड़ी है। राणा गुरजीत सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने बेटे राणा इंदर प्रताप सिंह की राजनीतिक संभावनाओं पर भी बात की। उनका बेटा फिलहाल सुल्तानपुर लोधी से निर्दलीय विधायक हैं। राणा गुरजीत सिंह ने अपने बेटे की चुनावी जीत की संभावनाओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि टिकट आवंटन में उम्मीदवार की जीतने की क्षमता को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।

कांग्रेस में एक परिवार से एक ही उम्मीदवार को टिकट देने के प्रस्ताव पर उन्होंने संकेत दिया कि यदि पार्टी इस नियम को सख्ती से लागू करती है तो वह अपने बेटे के लिए रास्ता छोड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में वह कपूरथला विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी छोड़कर बेटे को सुल्तानपुर लोधी से टिकट देने की पैरवी कर सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि यदि वह कपूरथला से चुनाव नहीं लड़ते तो वहां से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा, राणा गुरजीत सिंह ने भरोसा जताया कि पार्टी का उम्मीदवार जीत हासिल करेगा। हालांकि, उन्होंने किसी संभावित उम्मीदवार का नाम नहीं बताया।###UK###CANADA###USA###CONGRESS###KAPURTHALA###RANAGURJITSINGH###PUNJAB###AUSTRALIA###RAHULGANDHI###PARGATSINGH###NEWZEALAND###AUSTRIA###GERMANY###ITLAY###FRANCE###

100% LikesVS
0% Dislikes