PUNJAB की JAIL में नहीं होगा SHIFT ‘हवारा’..3 माह के लिए सुनवाई टली

SENIOR-JOURNALIST.CHANDIGARH/DELHI.


CM बेअंत सिंह हत्याकांड में सजा काट रहा जगतार सिंह हवारा फिलहाल पंजाब की जेल में शिफ्ट नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की तिहाड़ जेल से पंजाब की किसी जेल में शिफ्ट करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 3 महीने के लिए टाल दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने आज (3 नवंबर) सुनवाई करते हुए यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की रिपोर्ट देखने के बाद लिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि हवारा के स्थानांतरण से पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है।न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति पीबी वराले की पीठ के सामने आज IB की रिपोर्ट पेश की गई। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में हवारा के स्थानांतरण की संभावना पर IB से जानकारी मांगी थी। पंजाब सरकार ने इससे पहले कानून-व्यवस्था पर संभावित असर को लेकर चिंता जताई थी। हवारा की याचिका में उसे पंजाब की जेल में स्थानांतरित करने की मांग की गई है, ताकि वह अपनी बुजुर्ग मां से मिल सके। हवारा की मां की उम्र 90 वर्ष से अधिक और हालत गंभीर बताई गई है।

हवारा के वकील बोले- तिहाड़ जेल सबसे सुरक्षित नहीं

हवारा की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट एस. मुरलीधर ने गृह मंत्रालय के इस तर्क पर आपत्ति जताई कि तिहाड़ जेल हाई-सिक्योरिटी कैदियों के लिए अधिक सुरक्षित है। उन्होंने कम से कम हवारा को अपनी मां से मिलने की अनुमति देने का अनुरोध किया।

मुरलीधर ने कहा, “उनकी मां 90 वर्ष से अधिक उम्र की हैं। यदि जेल में मुलाकात की अनुमति दी जा सकती है, तो मैंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में पैरोल के लिए आवेदन किया है, जो अभी लंबित है। यह नहीं कहा जा सकता कि तिहाड़ जेल पंजाब की किसी अन्य जेल से अधिक सुरक्षित है। गृह मंत्रालय ऐसा नहीं कह सकता।”

इस पर न्यायमूर्ति सुंदरेश ने कहा कि आमतौर पर अदालत को जेल में मुलाकात की अनुमति देने में कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन IB की रिपोर्ट बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में ऐसा कोई आदेश आगामी चुनावों में उथल-पुथल पैदा कर सकता है। इसके बाद मुरलीधर ने सुझाव दिया कि यदि चुनावों को लेकर चिंता है, तो मामले को चुनाव समाप्त होने के बाद सुना जा सकता है। अदालत ने इस सुझाव को स्वीकार करते हुए सुनवाई 3 महीने बाद के लिए स्थगित कर दी।

कौन है हवारा

जगतार सिंह हवारा प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का प्रमुख सदस्य है। उसे साल 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या की साजिश रचने का मुख्य दोषी माना गया। वर्तमान में वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।###USA###CANADA###UK###PUNJAB###SGPC###SUKHBIR###BADAL###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes