ईडी की जांच में हुआ खुलासा…AAP विधायक पर सरकारी जमीनों के रिकॉर्ड में हेराफेरी कर करोड़ों की संपत्ति हासिल करने का आरोप..?

ED-RAID-AT-AAP-MLA--SNE-NEWS-IMAGE

SNE NETWORK.MOGA.

पंजाब के मोगा से AAP विधायक पर सरकारी जमीनों के रिकॉर्ड में हेराफेरी कर करोड़ों की संपत्ति हासिल करने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में केंद्र और पंजाब सरकार, नगर निगम और एक धार्मिक संस्था की 5 जमीनों के फर्जी ट्रांसफर का खुलासा हुआ है। ईडी का दावा है कि इन जमीनों को राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए AAP विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के रिश्तेदारों और अन्य लोगों के नाम कराया गया। इसके अलावा नेशनल हाईवे के लिए अधिग्रहित जमीन के बदले 1 करोड़ 65 हजार 724 रुपए का मुआवजा गलत तरीके से हासिल किया गया।

ईडी ने 4 नवंबर को विधायक के 7 ठिकानों पर 36 घंटों तक रेड की थी, जिसमें ये दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है। रेड खत्म होने के बाद विधायक के समर्थकों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया था।

मोगा में MLA डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर ईडी रेड खत्म होने के बाद जश्न मनाया गया था।

मोगा में MLA डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर ईडी रेड खत्म होने के बाद जश्न मनाया गया था।

ED का आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज तैयार कर इन जमीनों को विधायक के रिश्तेदारों और अन्य संबंधित लोगों के नाम कराया गया। एजेंसी इन संपत्तियों को अपराध से अर्जित आय से जोड़कर जांच कर रही है। मामला मोगा के गांव अधरमान की सरकारी जमीन से भी जुड़ा है। आरोप है कि जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी कर नेशनल हाईवे नंबर 754-A के लिए अधिग्रहित जमीन के बदले 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का मुआवजा हासिल किया गया।

ED की जांच में सामने आया कि यह रकम दिलकुश कुमारी नाम की महिला के बैंक खाते में जमा हुई थी, जिसे बाद में बैंक ने फ्रीज कर दिया। एजेंसी का आरोप है कि विधायक, उनके पति और अन्य सहयोगियों की इस रकम को दूसरी जगह भेजने और गबन करने में भूमिका रही। जांच में मोगा की एक रिहायशी संपत्ति की खरीद का मामला भी सामने आया है। ED को आशंका है कि इसे खरीदने में बेहिसाब कैश का इस्तेमाल किया गया। एजेंसी इस लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

रेड के दौरान विधायक के घर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा था। वहीं, सीआरपीएफ जवान अंदर थे।

रेड के दौरान विधायक के घर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा था। वहीं, सीआरपीएफ जवान अंदर थे।

ED ने यह जांच मोगा के धर्मकोट थाने में दर्ज FIR के आधार पर शुरू की थी। इसमें पटवारी नवदीप सिंह, दिलकुश कुमारी और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पंजाब पुलिस इस मामले में पटवारी नवदीप सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

इन खुलासों के बाद ED के चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-I ने 4 नवंबर 2026 को विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, उनके परिवार और रिश्तेदारों के 7 ठिकानों पर तलाशी ली। इनमें विधायक से जुड़ा अस्पताल और नशा मुक्ति केंद्र भी शामिल था। तलाशी के दौरान कई दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य साक्ष्य मिले हैं। ED के मुताबिक, बरामद सामग्री से कथित बेनामी संपत्तियों के संकेत मिले हैं। इनकी जांच जारी है। ###USA###UK###CANADA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###PUNJAB###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###FRANCE###ITLAY###SPAIN###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes