BIG-UPDATE….कल होगा परविंदर झोटा का अंतिम संस्कार..खेत में ही सजाई जाएगी चिता, पिता की बिगड़ी तबीयत

JHOTA-FATHER-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.MANSA/CHANDIGARH.

परविंदर झोटा के पिता को तबीयत बिगड़ने के बाद लेकर जाते हुए। - Dainik Bhaskar

परविंदर झोटा के पिता को तबीयत बिगड़ने के बाद लेकर जाते हुए।

मानसा में कत्ल किए गए नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा का कल दिवाली के दिन अंतिम संस्कार होगा। उनकी पैतृक जमीन वाले खेत में ही उनकी चिता सजाई जाएगी। इससे पहले उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई। चकेरिया रोड स्थित इस जगह पर 12 से 1 बजे के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। एक्शन कमेटी ने बताया कि पहले शव को उनके घर पर रखा जाएगा, इसके बाद धरना स्थल पर ले जाया जाएगा।

बॉडी का टेंपरेचर नॉर्मल नहीं हो पाया

इससे पहले चंडीगढ़ स्थित PGI में झोटा का पोस्टमॉर्टम हुआ। उनकी डेडबॉडी कल, शुक्रवार को ही PGI पहुंच गई थी लेकिन 24 दिन फ्रीजर में रहने से बॉडी का टेंपरेचर नॉर्मल नहीं हो पाया था। वहीं, झोटा की पत्नी मनप्रीत कौर ने सरकारी नौकरी और 2 करोड़ मुआवजा लेने को लेकर ट्रोलिंग पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग 12 बोर की बंदूक लाएं और मानसा आकर हमारे पूरे परिवार को गोली मार दें।

SSP वैभव चौधरी का तबादला करे पंजाब सरकार

झोटा के पिता भीम सिंह ने मांग की कि पंजाब सरकार बेटे के अंतिम संस्कार से पहले मानसा के SSP वैभव चौधरी का तबादला करे। उनका आरोप है कि चौधरी के नशा न रोकने की वजह से ही झोटा की हत्या हुई। उन्होंने कहा कि SSP का ट्रांसफर होने तक वह अन्न का एक दाना भी नहीं खाएंगे। उन्होंने दावा किया कि इस बारे में कृषि मंत्री गुरमीत खुडि्डयां और स्पीकर कुलतार संधवां के साथ मीटिंग में भी बात हो चुकी थी। 13 अक्टूबर को परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###JHOTA###MANSA###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###FRANCE###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes