दिवाली की रात वायु गुणवत्ता खतरनाक…लुधियाना और पटियाला का AQI 500 पार…?

AMRITSAR AQI LEVEL INCREASE

EDITOR-IN-CHIEF.VINAY KOCHHAR/PUNJAB/CHANDIGARH.

पंजाब में इस बार दीपावली पर खूब पटाखे चले। इस कारण दिवाली की रात पंजाब के अधिकतर शहरों की वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गई। रात 8 बजे से हवा खराब होनी शुरू हुई, जो 12 तक गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। लुधियाना और पटियाला का एक्यूआई 500 तक पहुंच गया। लुधियाना का औसत एक्यूआई 306 दर्ज किया गया और अभी भी यह बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है।

अमृतसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक दिवाली की रात


अधिकतम 432 दर्ज किया गया, जबकि औसत एक्यूआई पिछले 24 घंटे में 242 रहा है। इसी तरह जालंधर में खतरनाक श्रेणी तक एक्यूआई पहुंच गया और अधिकतम एक्यूआई 500 दर्ज किया गया है जबकि शहर का औसत एक्यूआई 327 रहा है। रात 11 बजे से लेकर सुबह 7 बजे एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में ही रहा है।

इसी तरह खन्ना का एक्यूआई में दिवाली की रात अधिकतम 443 रहा, जबकि पिछले 24 घंटे में शहर का औसत एक्यूआई 274 दर्ज किया गया है। एक्यूआई का यह स्तर स्वस्थ लोगों की सेहत पर भी प्रभाव डालता है जबकि बीमार, बुजुर्ग और बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है। सांस, हृदय या फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए यह स्थिति घातक साबित हो सकती है।

विशेषज्ञों की मानें तो आगे धान की कटाई के साथ पराली जलाने के मामले भी जोर पकड़ेंगे। अगर स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो आने वाले दिनों में पंजाब में दिल्ली-एनसीआर जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।###CANADA###USA###UK###PUNJAB###AMRITSAR###LUDHIANA###PATIALA###KHANNA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes