SNE NETWORK.CHANDIGARH.
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की घोषणा को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) इसी महीने यानी नवंबर के अंत तक पंजाब का दौरा करने आ रहे हैं।
दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक देश के सभी 5 चुनावी राज्यों की समीक्षा पूरी करने के बाद, जनवरी के पहले सप्ताह में आयोग पंजाब सहित अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर सकता है। ऐसे में चुनाव फरवरी के अंत या फिर मार्च के शुरुआती सप्ताह में होने की संभावना है।
पंजाब में वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री का कार्यकाल 16 मार्च 2027 तक है। आयोग को उससे पहले चुनाव संपन्न करवाने होंगे। अगर 2022 के चुनाव ट्रेंड को देखें तो आयोग की टीम 15–16 दिसंबर 2021 को पंजाब आई थी, जिसके ठीक 24 दिन बाद 8 जनवरी 2022 को आचार संहिता लागू कर दी गई थी। तब 20 फरवरी को मतदान और 10 मार्च को नतीजे घोषित हुए थे। चुनाव आयुक्त के आगामी दौरे से पहले आयोग के सीनियर अफसरों की टीमें 27 व 28 अक्टूबर को पंजाब का दौरा कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट आयुक्त को सौंप दी हैं।###USA###CANADA###UK###AUSTRALIA###NEWZEALAND###PUNJAB###ELECTION###GERMANY###ITLAY###FRANCE###GERMANY###

