PU-NEWS…प्रो. टंकेश्वर कुमार PU के नए VC नियुक्त….3 साल की हुई नियुक्ति

PU-NEW-VC-TANKESHWAR-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

प्रो. टंकेश्वर कुमार को पंजाब यूनिवर्सिटी का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। - Dainik Bhaskar

प्रो. टंकेश्वर कुमार को पंजाब यूनिवर्सिटी का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है।

चंडीगढ़ में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) को नया कुलपति मिल गया है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मौजूदा कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को पंजाब यूनिवर्सिटी का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। भारत के उप राष्ट्रपति और पीयू के चांसलर की ओर से 9 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से 3 साल के लिए की गई है।

उप राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि पंजाब यूनिवर्सिटी अधिनियम, 1947 की धारा 10 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह नियुक्ति की गई है। प्रो. टंकेश्वर कुमार वर्तमान में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (GJUST), हिसार के कुलपति की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनका पंजाब यूनिवर्सिटी से पुराना जुड़ाव रहा है।

वह पीयू के फिजिक्स विभाग में लंबे समय तक प्रोफेसर के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर सेंटर के प्रमुख के रूप में भी काम किया है। प्रो. टंकेश्वर कुमार की नियुक्ति के साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी को नया नेतृत्व मिल गया है। अब उनका कार्यकाल पदभार संभालने के साथ शुरू होगा और अगले तीन साल तक रहेगा।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###UNIVERSITY###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###FRANCE###GERMANY###ITLAY###SINGAPORE###

ORDER COPY…..?

100% LikesVS
0% Dislikes