AMRITSAR-REPORT…ड्रोन के माध्यम से सरहद पार पहुंची अवैध हथियारों की खेप…..माहौल खराब करने का था MAIN-TARGET….जानेंगे, उससे पहले AMRITSAR-POLICE ने कैसे CRACK किया इनका नेटवर्क…? 

CP-ASR-10.11.2026.2

SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 6 व्यक्तियों को 14 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करने का दावा किया। पुलिस ने इस बात का भी दावा किया कि उन्होंने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले 2 अलग-अलग नेटवर्कों का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

जानेंगे..कथित अपराधियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बॉबी सिंह और रविंदर सिंह उर्फ मन्ना, दोनों निवासी गांव तलवंडी शोभा सिंह, तरनतारन; गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत निवासी गांव खोआला तथा वर्तमान निवासी मैक्स सिटी, जंडपीर कॉलोनी, अमृतसर; कमल निवासी संधू कॉलोनी, अमृतसर; अजय सिंह उर्फ काका निवासी एसमा एस्टेट, अमृतसर और स्वर्ण सिंह निवासी सेक्टर-17, पंचकूला, हरियाणा के रूप में हुई है।बरामद हथियारों की कुल संख्याबरामद किए गए पिस्तौलों में एक .30 बोर टिसास जिगना, एक .30 बोर जिगना ईगल, एक .30 बोर (चीन निर्मित), दो एमएम पिस्तौल, सात .30 बोर पिस्तौल और दो .32 बोर पिस्तौल शामिल हैं।

विदेशों में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे–डीजीपी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से विदेशों में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे, जिन्होंने ड्रोन के जरिए अवैध हथियारों की खेप पहुंचाने में सहायता की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी कथित तौर पर इन खेप को प्राप्त करते थे और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को हथियारों की आपूर्ति करते थे।

आगे की जांच जारीडीजीपी ने कहा कि अवैध हथियारों की आपूर्ति के बड़े नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए इस मामले के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने और अन्य सहयोगियों की पहचान करने के उद्देश्य से आगे की जांच जारी है।

आइए….जानते है कि सीपी की जानकारी में क्या कुछ खास सामने आया..?

ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पहले ऑपरेशन में पुलिस टीमों ने पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6 अवैध पिस्तौलों सहित 5 आरोपियों बॉबी सिंह, रविंदर सिंह उर्फ मन्ना, गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत, कमल और अजय सिंह उर्फ काका को गिरफ्तार किया है।

सीपी ने बताया कि दूसरे ऑपरेशन में पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 अवैध पिस्तौलों सहित स्वर्ण सिंह को काबू किया है।

2 अलग-अलग CASE दर्ज  

पहला मामला शस्त्र अधिनियम की धारा 25(6,7,8) के तहत दिनांक 02.11.2026 को एफआईआर नंबर 272, पुलिस थाना छेहरटा में दर्ज किया गया है, जबकि दूसरा मामला शस्त्र अधिनियम की धारा 25(6,7,8) के तहत दिनांक 08.11.2026 को एफआईआर नंबर 207, पुलिस थाना सिविल लाइंस में दर्ज किया गया है।###USA###CANADA###UK###PUNJAB###AMRITSAR###CM-MANN###DGP-PUNJAB###AAP###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SPAIN###SINGAPORE###CHINA###

100% LikesVS
0% Dislikes