SNE NETWORK.AMRITSAR/JALANDHAR/LUDHIANA/CHANDIGARH.

धरने की जानकारी देते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगबीर चौहान।
गन्ने की फसल के दाम बढ़ाने और बकाया भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) पंजाब 20 नवंबर को जालंधर में धरना देगा। इस दौरान किसान नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम करेंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगबीर चौहान ने मंगलवार को बताया कि गन्ने की फसल के उचित दाम की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसानों को गन्ने का करीब 416 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिल रहा है, जबकि किसान इसे बढ़ाकर 550 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे हैं।
जगबीर चौहान ने कहा कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 20 नवंबर को एसकेएम पंजाब के नेतृत्व में किसान जालंधर में नेशनल हाईवे और रेलवे फाटक जाम कर रोष प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि गन्ने की बकाया राशि का भुगतान और किसानों की अन्य लंबित मांगें भी इस आंदोलन का हिस्सा होंगी। किसानों ने सरकार से मांगों पर जल्द फैसला लेने की अपील की है।###USA###CANADA###UK###PUNJAB###FARMER###PROTEST###AAP###CM###MANN###DGP###PUNJAB###POLICE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###JALANDHAR###AMRITSAR###LUDHIANA###SINGAPORE###

