SNE NETWORK.TARN-TARAN.

पिता की हत्या पर बेटी पुलिस को जानकारी देती हुई। INSET में मृतक की FILE-IMAGE।
पंजाब के तरनतारन में बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। पिता के पेट में किरच से 4 वार किए और फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पिता और बेटे के बीच 2 किले जमीन और मकान में हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। पिता ने बेटे से कहा था कि वह उसे संपत्ति में कुछ नहीं देंगे। इसी बात को लेकर पिछले करीब 10 दिन से परिवार में झगड़ा और हाथापाई हो रही थी। पत्नी भी पिता को पीटती थी। शनिवार को विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और बेटे-बहू ने पिता को मार डाला।

पुलिस को जानकारी देते परिजन।
हिस्सेदारी को लेकर थी खींचतान
पुलिस के मुताबिक, लखविंदर सिंह लखा (55) का अपने बेटे हरप्रीत सिंह (30) के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार में 2 किले जमीन और मकान में हिस्सेदारी को लेकर खींचतान थी। बताया जा रहा है कि बेटा मकान में अपना हिस्सा मांग रहा था, जबकि पिता ने उसे कुछ भी देने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी।
पिता पर किरच से हमला
परिवार में विवाद पिछले करीब 10 दिनों से बढ़ा हुआ था। इस दौरान पिता और बेटे-बहू जसन (28) के बीच कई बार झगड़ा और हाथापाई भी हुई। शनिवार दोपहर करीब 4:30 बजे घर में फिर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान पिता पर किरच से हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। वारदात घर के अंदर हुई। मामले में बेटे के साथ बहू जसन को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस दोनों की भूमिका की जांच कर रही है। थाना वल्टोहा की पुलिस टीम ने परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बेटे हरप्रीत सिंह और बहू जसन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।###USA###CANADA###UK###PUNJAB###TARN-TARAN###AUSTRALIA###NEWZEALAND###FRANCE###GERMANY###ITLAY###SINGAPORE###

