RAILWAY-NEWS..उत्तरी रेल विभाग ने यात्रियों को सुगम सफर करवाने में इस बार तोड़ा रिकॉर्ड..जानेंगे, कितने करोड़ यात्रियों ने लिया इसका फायदा…?

NOR THEN-RAILWAY-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.FEROJPUR/CHANDIGARH/NEW-DELHI.

उत्तर रेलवे ने 2026 के पूजा और त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ का सफलतापूर्वक प्रबंधन करते हुए लगभग 1.82 करोड़ यात्रियों की सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक आवाजाही सुनिश्चित की है। ये सब कुछ रणनीतिक क्षमता वृद्धि, विशेष रेलगाड़ियों के विस्तारित फ़ेरे , अतिरिक्त कोचों के संयोजन (ऑगमेंटेशन) की वजह से हो पाया। विभाग ने दावा किया कि इस बार उन्होंने पिछले वर्ष के अपने परिचालन मानदंडों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है।

विशेष रेलगाड़ियों के परिचालन में उल्लेखनीय वृद्धि

उत्तर रेलवे और समन्वयक क्षेत्रीय रेलों ने 2026 के त्योहारी सीजन के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के 7,085 फेरे (ट्रिप) संचालित किए, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान संचालित 4,666 फेरों की तुलना में एक बड़ी वृद्धि है। त्यौहारी भीड़ को कम करने के लिए प्रतिदिन औसतन लगभग 54 अतिरिक्त विशेष ट्रेन फेरे संचालित किए गए।

लगभग 1.82 करोड़ यात्रियों को यात्रा सुविधा

नियमित और विशेष सेवाओं के माध्यम से कुल यात्री संख्या लगभग 1.82 करोड़ तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष के 1.72 करोड़ की तुलना में लगभग 10 लाख यात्रियों की समग्र वृद्धि दर्शाती है।  दैनिक यात्री प्रबंधन लगभग 3.91 लाख से बढ़कर 4.14 लाख यात्री प्रतिदिन हो गया, जिससे प्रतिदिन लगभग 22,700 अतिरिक्त यात्रियों को सुविधा मिली।कुल यात्रियों में से, लगभग 1.66 करोड़ यात्रियों ने नियमित रेल सेवाओं के माध्यम से यात्रा की, जबकि 12.83 लाख यात्रियों को विशेष ‘ट्रेन ऑन डिमांड’ (TOD) सेवाओं के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचाया गया।

कोच संयोजन (ऑग्मेंटेशन) में 372% की वृद्धि

अधिक मांग वाले मार्गों पर क्षमता को अधिकतम करने के लिए, उत्तर रेलवे ने त्योहारी अवधि के दौरान नियमित रेलगाड़ियों में 581 अतिरिक्त कोच जोड़े, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 123 कोच जोड़े गए थे—जो लगभग 372% की वृद्धि दर्ज करता है। विशेष सेवाओं के माध्यम से और भीड़ तथा मांग की वास्तविक समय (रियल-टाइम) निगरानी के संयोजन से, उत्तर रेलवे ने अपने पूरे नेटवर्क में लाखों त्योहारी यात्रियों के लिए विश्वसनीय संपर्क और बेहतर यात्रा सुनिश्चित की है।###USA###UK###CANADA###INDIAN###RAILWAY###NOR THEN-RAILWAY###BJP###PMMODI###AMIT-SHAH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes