SNE NETWORK.CHANDIGARH.

आरोपी अमनदीप, जिसे डेराबस्सी अस्पताल ले जाया गया है। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK…)
TARN-TARAN में ASI इकबाल सिंह के MURDER CASE में आरोपी का ENCOUNTER किया गया। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने मोहाली के जीरकपुर स्थित KMG होटल के फर्स्ट फ्लोर में उसका ENCOUNTER किया। उसे एक गोली लगी।इसके बाद POLICE ने उसे पकड़ लिया। उसे डेराबस्सी HOSPITAL ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की पहचान अमनदीप उर्फ हैप्पी बाहमण के रूप में हुई है। वह युवती के साथ होटल में ठहरा हुआ था। 11 अक्टूबर को तरनतारन के नौशहरा पन्नुआं में इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी।

एंबुलेंस में आरोपी को अस्पताल ले जाया गया। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK…)
मोहाली POLICE ने बताया कि तरनतारन जिले के सहराली थाने में अक्टूबर महीने में FIR नंबर 186 दर्ज की गई थी। इसी मामले में पंजाब पुलिस के ASI इकबाल सिंह शहीद हुए थे। पुलिस को 2 संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली थी और टीमें काफी दिनों से उनकी तलाश में जुटी थीं। सूचना मिलने पर AGTF ने शुक्रवार को होटल में छापा मारा। यहां अमनदीप सिंह उर्फ हैप्पी बाहमण एक युवती के साथ ठहरा हुआ था।
पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान आरोपी को गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। ॉ

जीरकपुर स्थित KMG होटल में आरोपी ठहरा हुआ था।(CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK…)
गैंगस्टर डोनी बल का गुर्गा है आरोपी
मुठभेड़ के दौरान कुल दो राउंड फायर हुए। इनमें एक राउंड आरोपी ने और दूसरा पुलिस ने चलाया। आरोपी गैंगस्टर डोनी बल से जुड़ा हुआ है। मौके से पिस्टल बरामद की गई है। युवती से भी पूछताछ कर रही है।

ASI इकबाल सिंह, जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।- फाइल(CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK…) फोटो###UK###CANADA###PUNJAB###TARN-TARAN###PUNJAB###POLICE###ENCOUNTER###SHOOTER###MOHALI###HOTEL###HOSPITAL###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###SPAIN###SINGAPORE###GERMANY###FRANCE###

