BIG-UPDATE..खडूर साहिब से MP अमृतपाल सिंह को दिल्ली SAFE-HOUSE में रखा

M.P AMRITPAL SINGH (FILE PHOTO)

SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.NATIONAL-DESK.

असम के एयरपोर्ट पर पुलिस टीम के साथ सांसद अमृतपाल सिंह। 
 - Dainik Bhaskar

असम के एयरपोर्ट पर पुलिस टीम के साथ सांसद अमृतपाल सिंह।

खडूर साहिब से MP अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस असम की डिब्रूगढ़ जेल से दिल्ली लेकर पहुंची। उन्हें यहां सेफ हाउस में रखा गया है। सांसद को कल अमृतसर लाया जाएगा। सुबह 7:15 बजे दिल्ली से अमृतसर के लिए फ्लाइट रवाना होगी, जो 8:30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद अमृतपाल सिंह को 12 बजे से 3 बजे तक मिली कस्टडी पैरोल के तहत ले जाया जाएगा। वह पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

कस्टडी पैरोल खत्म होने के बाद दोपहर 3 बजे अमृतसर देहाती पुलिस उन्हें वापस अमृतसर एयरपोर्ट लेकर जाएगी। वहां से शाम 6:35 बजे अमृतसर से दिल्ली की फ्लाइट रवाना होगी, जो रात 7:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इससे पहले सांसद की जेल से निकलने के बाद पहली तस्वीर भी सामने आई। अमृतपाल साढ़े 3 साल के बाद जेल से बाहर आ रहे हैं। अमृतपाल को लाने और वापस ले जाने के लिए परिवार ने पुलिस के खाते में 10 लाख रुपए जमा करवाए हैं।

पंजाब पुलिस की टीम सांसद अमृतपाल को असम से लेकर रवाना हुई।

पंजाब पुलिस की टीम सांसद अमृतपाल को असम से लेकर रवाना हुई।

अमृतपाल सिंह की पैरोल के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में पुलिस को उन्हें तुरंत वापस ले जाने का अधिकार दिया गया है। अमृतसर कोर्ट ने सरकार और पुलिस को अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए यह छूट दी है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अगर अंतिम संस्कार के दौरान कानून-व्यवस्था भंग होती है, कोई अप्रिय घटना होती है या फिर ऐसी स्थिति पैदा होने की आशंका भी नजर आती है, तो पुलिस अमृतपाल को तुरंत संस्कार स्थल से हटा सकती है।

सांसद अमृतपाल सिंह के गांव जल्लूपुर खेड़ा (अमृतसर) में उनकी दादी के अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। अंतिम संस्कार अमृतपाल सिंह के खेतों में किया जाएगा।

सांसद अमृतपाल सिंह के गांव जल्लूपुर खेड़ा (अमृतसर) में उनकी दादी के अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। अंतिम संस्कार अमृतपाल सिंह के खेतों में किया जाएगा।

कोर्ट ने सरकार को यह अधिकार भी दिया है कि जरूरत पड़ने पर अमृतपाल को सिर्फ अंतिम संस्कार स्थल से ही नहीं, बल्कि तुरंत पंजाब से बाहर भी ले जाया जा सकता है। यानी पैरोल की निर्धारित अवधि पूरी होने का इंतजार किए बिना सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर उन्हें वापस ले जाने का फैसला लिया जा सकेगा।

सांसद को असम की डिब्रूगढ़ जेल से अमृतसर लाने और वापस ले जाने के लिए उनके परिवार ने पुलिस के सरकारी खाते में 10 लाख रुपए जमा करवाए हैं। 7 लाख 84 हजार रुपए टिकटों पर खर्च होंगे। इसमें अमृतपाल सिंह और 5 पुलिस मुलाजिमों की आने-जाने की टिकटें शामिल हैं।

यह भी सामने आया कि 3 दिन की कस्टडी पैरोल को लेकर पंजाब पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए कि उनके पास इतने दिन सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम नहीं है। वह सिर्फ 3 घंटे तक ही व्यवस्था कर सकते हैं। इसी वजह से कोर्ट ने अमृतपाल को 21 नवंबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक की ही कस्टडी पैरोल दी है।

अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर।

अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर।

अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर ने कहा कि कोर्ट के फैसले का वह सम्मान करते हैं। कल अमृतपाल को सबसे पहले घर पर लाया जाएगा। इसके बाद ही वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बलविंदर कौर ने कहा कि वह किसी से नहीं मिल सकेंगे।

अमृतपाल के गांव में पत्रकारों से बातचीत करते अमृतसर देहात के एसएसपी कंवलप्रीत सिंह।

अमृतपाल के गांव में पत्रकारों से बातचीत करते अमृतसर देहात के एसएसपी कंवलप्रीत सिंह।

अमृतसर देहात के एसएसपी कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, डीएसपी, एसपी और सिक्योरिटी ब्रांच की टीमें तैनात रहेंगी। कोर्ट के आदेशानुसार अमृतपाल को दोपहर 12 से 3 बजे तक आने की अनुमति है।###USA###CANADA###UK###AMRITPAL-SINGH-KHALSA###WARIS-PUNJAB-DE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###GERMANY###ITLAY###FRANCE###

100% LikesVS
0% Dislikes