SNE NETWORK.CHANDIGARH.
इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने सस्पेंड DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के 7 सेवारत और रिटायर्ड अधिकारियों को समन जारी किए हैं। इनमें IAS, IPS और PCS अधिकारी शामिल हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एजेंसी इन अधिकारियों के भुल्लर के सहयोगी कृष्णु शारदा से कथित संबंधों की जांच कर रही है। शारदा को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
ED कार्यालय में पेश होना है
ED ने सभी अधिकारियों को चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव एवं 2000 बैच के IAS अधिकारी कुमार राहुल को सोमवार को बुलाया गया है। फरीदकोट डिवीजन के कमिश्नर के स्टाफ ऑफिसर PCS अधिकारी आनंद सागर शर्मा को 25 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एवं कोऑर्डिनेशन विभाग की स्पेशल सेक्रेटरी एवं 2016 बैच की IAS अधिकारी नीरू कात्याल गुप्ता और फाजिल्का के SSP (PPS) गगन अजीत सिंह को 26 नवंबर को बुलाया गया है। वहीं, लुधियाना के पुलिस कमिश्नर एवं 2009 बैच के IPS अधिकारी स्वपन शर्मा को 27 नवंबर को ED कार्यालय में पेश होना है।###USA###CANADA###UK###ED###PUNJAB###IPS###IAS###AAP###CM-MANN###BJP###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###FRANCE###

