ROPAR निगम का ये फैसला…अब आम-जनता व उनके बीच दूरियों को करेंगा कम…? 

_ROOPNAGAR_CORPORATION_OFFICE_IMAGE_.

SNE NETWORK.ROPAR.

खरड़ नगर निगम ने शहर के लोगों की शिकायतों को दूर करने के लिए एक शिकायत केंद्र  बनाया है। केंद्र खुलने का समय सुबह 9 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया। इसमें आम नागरिक शहर से जुड़ी शिकायत दर्ज करवा सकता हैं। इस बात की पुष्टि PUNJAB यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने की।

उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से विचार चल रहा था कि नगर-निगम से जुड़ी शिकायतों का निवारण करने के लिए आम जनता के लिए कुछ खास किया जाए। ऐसे में योजना बंद तरीके से शिकायत केंद्र खोलने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। जिसे अब आम-जनता के लिए खोल दिया गया। यह केंद्र सुबह कार्यालय समय 9 बजे से सायं 5 बजे तक खुला रहेगा। ऐसे में निगम के इस फैसले से आम-जनता खासकर वृद्ध वर्ग से जुड़ी श्रेणी में काफी खुशी पाई जा रही है। उन्होंने निगम के इस फैसले की भरपूर प्रशंसा की।

 ..आखिर, जानेंगे, किन-किन समस्याओं का होगा निवारण

पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि यह सेंटर लोगों को नगर निगम से जुड़ी शिकायतें दर्ज करने और उन्हें हल करने के लिए एक खास प्लेटफॉर्म देने के लिए बनाया गया है। लोग अब सीवेज की समस्याओं, सड़क की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, टूटे या गायब सीवर कवर और दूसरी बुनियादी सुविधाओं के बारे में शिकायत दर्ज करा सकेंगे।###CANADA###USA###UK###PUNJAB###ROPAR###NAGAR_NIGAM_ROPAR###CM_MANN###AAP###BJP###INC###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes