80 की स्पीड से कार पलटी…..हादसे में चार घायल…जांच में जुटी पुलिस

पवन कुमार.अमृतसर। 

यहां पर एक कार 80 की स्पीड से पलट गई। गनीमत रहा कि किसी प्रकार से जान की कोई हानि नहीं हुई। चार लोग घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसा देर रात रियालटो चौक का  बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच में जुट गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि अंधेरा होने की वजह से कार चालक अपना संतुलन खो बैठा तथा कार चौराहे के पास पलट गई। 

जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात एक कार में सवार चार लोग घर वापस लौट रहे थे। रियालटो चौक के पास एक दम अंधेरा हो रखा था। कार चालक को आगे कुछ नहीं दिखाई दिया। मोड को काटने के चक्कर में अपना संतुलन खो बैठा। कार पलट गई। कार में सवार चार लोगों को पीसीआर की मदद से बाहर निकाला गया। 

पुलिस ने हादसे के बारे 108 एंबुलेंस को जानकारी दी। घायलों को दाखिल कराया गया। फिलहाल, घायलों के पहचान की अभी पुलिस ने पुष्टि नहीं की। इतना जरूर कहा कि जांच-पड़ताल जारी है। 

100% LikesVS
0% Dislikes