16 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या की…..बार-बार फोन कर लड़का करता था प्रताड़ित

सुनील सेन.अबोहर। 

किशोरी ने लड़के द्वारा बार-बार फोन पर प्रताड़ना से तंग आकर पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला पंजाब के अबोहर शहर से जुड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि मरने वाली किशोरी लगभग 16 वर्ष की है। परिवार आर्थिक तौर पर कमजोर है। घटनाक्रम शुक्रवार की शाम का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने किशोरी के पिता के बयान पर राम चंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल अपराधी फरार बताया जा रहा है, जबकि पुलिस जल्द पकड़ लेने का दावा कर रही है।

पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता ने बताया कि उसकी लड़की को हमेशा ही राम चंद्र नामक कथित अपराधी बार-बार फोन करके प्रताड़ित करता रहता था। इस बारे पहले बेटी ने घर वालों को नहीं बताया । उसे लगा कि शायद वह अपनी हरकत से बाज आ जाएगा। लेकिन, उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं आया। बेटी ने हिम्मत दिखा कर अपनी मां से इस बात के बारे जिक्र किया। जब उसे इस बात बारे पता लगा तो उसने इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का मन बना लिया।

लेकिन, शुक्रवार की बाद दोपहर बेटी काफी परेशान थी। अपने कमरे के भीतर चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं आई। उन्हें कुछ आशंका हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खोला गया। दरवाजे के पास लगी खिड़की को देखा तो पंखे के साथ फंदे से बेटी शव झूल रहा था। दरवाजा तोड़ कर अंदर गए। 

नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया। पिता के बयान पर राम चंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्राथमिक जांच, एकतरफा प्यार होने की बात सामने आ रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes