अनिल भंडारी.पवन कुमार/अमृतसर।
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। खासकर, भारत-पाक सीमा क्षेत्र अमृतसर में अपनी नापाक हरकतों को बार-बार अंजाम देता रहता है। ताजा मामला अमृतसर का सामने आया। सीमा सुरक्षा बल अमृतसर सेक्टर से सोमवार दूसरी बार हेरोइन की खेप बरामद हुई। खेप नीले रंग की जुराब में छिपा रखी थी। कुल वजन तीन किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 15 करोड़ रुपए की आंकी जा रही है। खेत में सीमा सुरक्षा बल का चल रहे सर्च ऑपरेशन बरामद हुई। कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल गहनता से शुरु हो चुकी है।
सीनियर प्रवक्ता सीमा सुरक्षा बल ने जानकारी दी कि भारत-पाकिस्तान के अमृतसर सेक्टर में रविवार-सोमवार की मध्यकालीन रात्रि कुछ संदिग्ध गतिविधियों की आहट सुनाई दी। चेतावनी देने के उपरांत , उस पार के संदिग्ध फरार हो गए। अल सुबह सोमवार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। खेत के पास एक संदिग्ध जुराब देखी गई। जुराब को कब्जे में लेकर तलाशी की गई। उसमें तीन किलोग्राम के तीन पैकेट बरामद हुए। उसे कब्जे में ले लिया गया। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कुल कीमत 15 करोड़ बताई जा रही है। एक दिन में दूसरी बड़ी खेप अमृतसर सरहद से मिली है। इससे एक बात साफ साबित हो जाती है कि पाकिस्तान अपनी नापाक इरादों से भारत का माहौल खराब करने के फिराक में है, जबकि, भारतीय सीमा सुरक्षा बलों के जवान उनके नापाक मंसूबों को हर बार नाकाम कर देता है।

