बड़ी खबर….10 वर्षीय बच्ची ने फंदा लगाकर की आत्महत्या की…शव देख परिवार के होश उड़े…मानसिक रूप से थी परेशान

प्रतीकात्मक तस्वीर

एसएनई नेटवर्क.लुधियाना।

10 वर्षीय बच्ची ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि बच्ची मानसिक रूप से परेशान थी। घटना लुधियाना के गांव बाजड़ा स्थित भगवंत विहार की है। घटना का पता उस समय चला जब उसके परिवार वाले बुलाने कमरे में पहुंचे। अंदर शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही थाना मेहरबान की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनाक्रम का जायजा लिया। पुलिस इस बात को लेकर हैरान थी कि 10 वर्षीय बच्ची ने कैसे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक पप्पी काफी क्रोधी स्वभाव की थी। हर किसी के साथ किसी न किसी बात पर झगड़ा करती थी। इसी स्वभाव के कारण कोई बात हुई और उसने गुस्से में फंदा लगा लिया।

3 माह से स्वभाव हो गया था चिड़चिड़ा

दो-तीन माह से उसका स्वभाव चिड़चिड़ा हो गया था। हर किसी के साथ झगड़ा करती थी। पारिवारिक सदस्य उसे समझाते थे लेकिन वह किसी की कोई बात नहीं सुनती थी। सोमवार देर शाम परिवार के बाकी सदस्य बाहर थे और उसकी छोटी बहन घर पर थी। इसी दौरान उसने फंदा लगाकर जान दे दी। जब देर शाम को परिवार वाले घर लौटे तो अंदर शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। 

परिवार मूल रूप से यूपी के हरदोई का था


थाना मेहरबान के एसएचओ जगदीप सिंह ने बताया कि पप्पी मूलरूप से यूपी के हरदोई की रहने वाली थी। उसके सात भाई-बहन है और पिता फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। पप्पी अपने भाई-बहनों में छठे नंबर पर थी। वह फैक्टरी में काम करती थी लेकिन कम उम्र होने के कारण उसे काम पर से निकाल दिया गया था। शव कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई कर दी गई। 

100% LikesVS
0% Dislikes