बड़ी खबर—-लुधियाना में हुई सरेआम गुंडागर्दी, दुकानदार पर बरसाए ईंट-पत्थर, शहर में दहशत का माहौल

एसएनई नेटवर्क.लुधियाना।

यहां के एक दुकानदार पर ईंट-पत्थर बरसा दिए गए। मामला , पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना से जुड़ा हैं। वाक्यात बुधवार की देर रात का बताया जा रहा हैं। सूचना पाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घटनाक्रम की सभी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस ने अगली कार्रवाई प्रारंभ कर दी। फिलहाल, मामले से जुड़े किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हुई। 

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र चुहड़पुर में स्थित दुकानदार शगनदीप अपनी दुकान बुधवार की रात्रि 10 बजे बंद कर रहा था।  गुरदेव सिंह, अमरिंदर सिंह, महताब सिंह निवासी हैबोवाल कलां व कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमला ईंट-पत्थरों से किया गया। बताया जा रहा है कि हमले में दुकानदार बुरी तरह से चोटिल भी हुआ। बड़ी मुश्किल से दुकानदार तथा उसके कर्मचारी ने भाग कर अपनी जान बचाई। जाते-जाते जान से मार देने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। 

पुरानी रंजिश से जोड़ कर देखा जा रहा मामला

प्रारंभिक जांच-पड़ताल में पुलिस पुरानी रंजिश के साथ जोड़ कर देख रहे हैं। क्योंकि, पुलिस के हाथ कुछ अहम सबूत सामने आए है, जिसमें इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमला पुरानी रंजिश की वजह से हुआ, लेकिन पुलिस ने इस बारे अभी तक किसी प्रकार से आधिकारिक पुष्टि नहीं की। इतना जरूर कहा कि हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी निरंतर जारी हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes