छोटी सी उम्र, बड़े कारनामे…….जिसने आरपीजी से हमला कर पुलिस के खुफिया विभाग की उड़ा थी नीद, उसे यूपी से लाई पंजाब पुलिस, खोले बड़े राज, देश की एजेंसियों के उड़े होश

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पंजाब पुलिस विभाग के मोहाली स्थित  खुफिया मुखालय पर (आरपीजी) हमले के मामले में मुख्य आरोपी को पंजाब पुलिस दिल्ली से मोहाली ले आई है। आरोपी नाबलिग उत्तर-प्रदेश फैजाबाद का रहने वाला हैं। जल्द उसे मोहाली अदालत में पेश किया जा सकता हैं। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से काबू किया था। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ था कि वह भी आरोपी चढ़त सिंह के साथ इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर आरपीजी अटैक में शामिल था।
पूछताछ में पता चला है कि कथित आरोपी के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआई (आईएसआई), बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी हरविंदर रिंदा, कनाडा में बैठे लांडा हरीके और गैंगस्टर लॉरेंस के साथ फरार अपराधी जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े है।


राणा कंदोवालिया की हत्या में भी था शामिल
स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार, 4 अगस्त 2021 को अमृतसर में गैंगस्टर लॉरेंस गिरोह के दुश्मन गुट के मुख्य शूटर राणा कंदोवालिया की हत्या को अंजाम दिया गया था। इसमें नाबालिग के साथ 2 अन्य लोग शामिल थे। इसके बाद इन्हीं आरोपियों ने गुजरात के बिल्डर संजय वियानी की हत्या की। खुलासा किया गया था कि यह हत्या भी पाकिस्तान में बैठे रिंदा ने करवाई थी, जिसके लिए शूटरों को 9 लाख रुपए दिए गए थे।


7 आरोपियों के खिलाफ दर्ज है चार्जशीट
पुलिस ने 9 मई की रात किए गए इस हमले में कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी। कुल 13 आरोपियों में से 7 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने सेंट्रल एजेंसी और ATS महाराष्ट्र के साथ जॉइंट आपरेशन में आरोपी चढ़त सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 307, 212, 216, 120-बी, एक्सप्लोसिव और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।


बब्बर खालसा ने रची थी साजिश
पुलिस की चार्जशीट में हमले की साजिश पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने रची थी। पाकिस्तान में आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा ने हमले की जिम्मेदारी मोहाली लाये गए नाबालिग और हरियाणा के गैंगस्टर दीपक सुरखपुर को सौंपी थी। इस हमले में पंजाब के गैंगस्टर लखविंदर सिंह लंडा ने भी भूमिका निभाई थी। लंडा फिलहाल कनाडा में है, जबकि रिंदा पाकिस्तान में छिपा हुआ है।


इन लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
पुलिस ने चार्जशीट में तरनतारन के कुल्ला गांव के निशांत सिंह, मोहाली के सेक्टर-85 के जगदीप सिंह, अमृतसर के कंवरजीत सिंह(40), पट्टी के बलजिंदर सिंह रैम्बो (41), अमृतसर की बलजीत कौर उर्फ सुखी(50), अनंतदीप सिंह (32) और लवप्रीत सिंह विक्की को आरोपी बनाया गया है। इन आरोपियों ने हमलावरों को सामान और टारगेट की निशानदेही करवाई थी। पुलिस ने इस हमले में इस्तेमाल RPG स्लीव, एक AK-47 राइफल, एक SUV और एक हैचबैक समेत 2 कार भी बरामद की थी।

100% LikesVS
0% Dislikes