गौर से देखिए, बैंकों के साथ 1,530 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला कारोबारी नीरज सलूजा, सीबीआई ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

पंजाब के लुधियाना के कारोबारी नीरज सलूजा को आज CBI ने दिल्ली ऑफिस में गिरफ्तार कर लिया है। सलूजा SEL टेक्सटाइल्स के डायरेक्टर हैं। बताया जा रहा है कि नीरज सलूजा ने बैंक के साथ 1,530 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। नीरज सलूजा को बैंक के साथ धोखाधड़ी के मामले में CBI ने जांच के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्हें वहीं गिरफ्तार कर लिया गया है। बैंक से धोखाधड़ी का ये केस 2 साल पुराना है।


कल पेश करेगी मोहाली कोर्ट में सीबीआई
सलूजा को कल शनिवार मोहाली कोर्ट में CBI पेश करेगी। बताया जा रहा है कि CBI ने 6 अगस्त 2020 को प्राइवेट कंपनी SEL टेक्सटाइल्स के डायरेक्टर, वर्कर व अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने करीब 10 बैंकों के साथ धोखाधड़ी की है। जिनकी कुल रकम करीब 1530.99 करोड़ है।


लोन की रकम दूसरी कंपनियों में लगाई
आरोपी ने जिन बैंकों से लोन लिया था, उनकी रकम दूसरी कंपनियों में लगाई है। लेकिन, आरोपी ने कागजों में दिखाया है कि उनसे इस रकम से कुछ मशीनरी आदि खरीदी है। बताया जा रहा है कि नीरज सलूजा के हरियाणा, राजस्थान, मलोट, नवांशहर आदि में भी कई यूनिट हैं। 14 अगस्त 2020 में CBI की रेड हुई थी, जिसमें कई कागजात उनके हाथ लगे थे। इसके बाद आरोपी की LOC भी जारी हो गई थी।

100% LikesVS
0% Dislikes