BATALA रेलवे स्टेशन आधुनिकीकरण की नई मिसाल बनेगा….. मंडल रेल प्रबंधक ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए आदेश

BATALA-SAHARA-CLUB-IMAGE

विकास कौड़ा.बटाला (गुरदासपुर)। 


रेल विभाग हमेशा से ही उसके आधुनिकीकरण करने के लिए समय-समय पर उचित कदम उठाती रहती हैं, खासकर , इसमें फिरोजपुर मंडल का नाम प्रथम स्थान पर गिना जाता हैं। अगर, किसी तरह से कोई रेल विभाग से जुड़ी कोई भी समस्या सामने आए तो सोच से पहले ही उसका निवारण तत्काल कर दिया जाता है।  अब चूंकि, बटाला रेलवे स्टेशन पर मण्डल रेल प्रबंधक फिरोजपुर संजीव कुमार ने खुद अपनी टीम सहित रेलखंड के बीच निरीक्षण यान द्वारा फुटप्लेट निरीक्षण कर इस बात का सबूत भी दे दिया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक सेक्शन में रेल पथ, ओ.एच.ई., रेलवे यार्ड तथा सिग्नल प्रणाली का गहन निरीक्षण किया और संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था की समीक्षा की।


विकास कार्यों का निरीक्षण


मण्डल रेल प्रबंधक ने बटाला रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित स्टेशन मास्टर कार्यालय, प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, शौचालय, स्टेशन रिकॉर्ड कक्ष, पार्किंग एरिया, बुकिंग एवं आरक्षण कार्यालय, गुड्स शेड तथा स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग हमेशा ही समस्या को लेकर तत्पर खड़ा रहता है। उनकी अलग-अलग टीम इसके समाधान के लिए खड़ी रहती है। वर्तमान में जो समस्या तथा विकास कार्य को लेकर किसी प्रकार से कोई भी अड़चन चल रही हैं, उसे ध्यानपूर्वक तरीके से देख लिया गया हैं। कुछ समय के भीतर बटाला रेलवे स्टेशन अन्य स्टेशनों की भांति काफी बेहतर दिखाई देगा। अगर, भविष्य में फिर भी किसी तरह से कोई समस्या आती है तो विभाग की दूरभाषा या फिर उनके निजी नंबर से संपर्क किया जा सकता है। आम जनता की बात को उच्च तरीके से हल करना उनका मौलिक अधिकार हैं। 


जानें, किस क्लब ने उन्हें सम्मानित किया


इस अवसर पर सहारा क्लब के सदस्यों द्वारा मण्डल रेल प्रबंधक को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मण्डल रेल प्रबंधक ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ बटाला स्टेशन पर किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक  परमदीप सिंह सैनी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक गुरूशरण पाठक, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता जतिन्दर सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता-III नवनीत प्रीत कौर सहित मण्डल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes