BATALA-UPDATE…गैंगस्टर अर्श ने ला दिया था POLICE को फर्श पर……ENCOUNTER दौरान ARRESTED 

ENCOUNTER-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.BATALA/GURDASPUR.

बटाला पुलिस और एक गिरफ्तार आरोपी के बीच देर शाम उस समय मुठभेड़ हो गई, जब पुलिस उसे हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई थी। इस जवाबी फायरिंग में व्यापारियों से फिरौती मांगने और तीन अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी करने की वारदातों को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी आकाशदीप सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ भारी सुरक्षा के बीच उसका उपचार चल रहा है।

बटाला के वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) मेहताब सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में बटाला और आसपास के इलाकों में विदेश में बैठे गैंगस्टरों द्वारा स्थानीय व्यापारियों से मोटी फिरौती मांगी गई थी। फिरौती न देने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से आरोपियों ने गांव अम्मोनंगल में एक किराना स्टोर को निशाना बनाया था।इसके बाद बटाला मुख्य शहर में एक नामी ज्वैलर स्टोर और एक मेडिकल स्टोर पर भी अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इन वारदातों के बाद पूरे इलाके के व्यापारियों में डर का माहौल था और आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

ये आरोपी सरहद पार या विदेशों में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों के सीधे संपर्क में थे

पुलिस का साफ कहना है कि ये आरोपी सरहद पार या विदेशों में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों के सीधे संपर्क में थे और उन्हीं के इशारे पर पंजाब के अमन-चैन को बिगाड़ने व कारोबारियों को डराने का काम कर रहे थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच कर रही है।###USA###UK###CANADA###BATALA###ENCOUNTER###GANGSTER###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes