92 एकड़ शामलात जमीन SCAM…ED ने पूर्व ADC को जेल भेजा…जानेंगे, कौन से लगे है उन पर संगीन आरोप..?

JAIL-PRISONER-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.JALANDHAR/CHANDIGARH.

पठानकोट के 92 एकड़ शामलात जमीन घोटाले और अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को पूर्व एडीसी कुलदीप सिंह और खनन कारोबारी निपुण महाजन को जालंधर की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया। पांच दिन का रिमांड खत्म होने के बाद अदालत ने पूर्व एडीसी कुलदीप सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ईडी की टीम दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत लेकर पहुंची। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कुलदीप सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पेशी के दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान भी दिखाई दी। वहीं, सह-आरोपी निपुण महाजन की आगे की हिरासत को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ईडी ने इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 11 नवंबर को पूर्व एडीसी और कारोबारी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 13 नवंबर को अदालत ने दोनों को पूछताछ के लिए 16 नवंबर तक ईडी रिमांड पर भेजा था।###CANADA###USA###UK###PUNJAB###PATHANKOT###JALANDHAR###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes