SNE NETWORK.PATIALA.

पहले बदमाशों ने गाड़ी पर फायरिंग की, फिर प्रॉपर्टी कारोबारी ने कार से उतरकर उन पर गोलियां चलाईं।
पटियाला में फिरौती मांगने आए 3 बदमाशों से प्रॉपर्टी कारोबारी भिड़ गया। बदमाशों ने पहले प्रॉपर्टी कारोबारी की गाड़ी पर फायरिंग की। उस वक्त गाड़ी में कारोबारी के साथ उनके साथी भी मौजूद थे। बदमाशों के गोलियां चलाने के बाद उन्होंने भी पलटवार किया। प्रॉपर्टी करोबारी और उनके साथी ने बदमाशों पर फायरिंग की। इसमें एक बदमाश हो गया। इसके साथ प्रॉपर्टी करोबारी के एक साथी को भी गोली लगी है। फायरिंग की घटना विधायक अजीत कोहली के दफ्तर के महज 500 मीटर की दूरी पर हुई।
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। प्रॉपर्टी कारोबारी का कहना है कि बदमाश उसे फिरौती देने को लेकर काफी समय से परेशान कर रहे थे। ये हमला बाबी माही और रवि माही की ओर से करवाया गया है। आरोपी पहले फिरौती 25 लाख मांग रहे थे बाद में उन्होंने रकम बढ़ाकर 50 लाख कर दी। तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। जब उनकी तरफ से फायरिंग हुई तो एक हमलावर के पैर में गोली लग गई। इस दौरान उसके साथी उसको बाइक पर बिठाकर मौके से फरार हो गए।
सुखविंदर सिंह ने कहा कि अगर उनके और साथियों के पास लाइसेंसी हथियार नहीं होते तो उनकी जान भी जा सकती थी। उनका दावा है कि पिछले साल से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन शिकायत के बावजूद उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई।

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी प्रॉपर्टी कारोबारी की गाड़ी का फोटो खींचते हुए।
ADCP (D) राजेश छिब्ब ने बताया कि शुरुआती जांच में ये मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।###CANADA###USA###UK###FIRING###PATIALA###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###FRANCE###GERMANY###ITLAY###SINGAPORE###

