BATALA BREAKING..बड़ा सवाल, कहां गई कानून-व्यवस्था, दिनदहाड़े, पूर्व सरपंच की गोलियां मार कर हत्या.पुलिस छानबीन में जुटी

GUNSHOT-LATEST-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.श्री हरगोबिंदपुर.बटाला। 

पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मरने वाले की पहचान युगराज सिंह (53 वर्ष) के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब मृतक अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा था। गोलियां आधा दर्जन के करीब लगी। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी के बारे कोई पुष्टि नहीं हुई। मामला, पंजाब के बटाला के अधीन श्री हरगोबिंदपुर थाना से जुड़ा है। 

प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया कि मरने वाले पर पहले भी कई बार हमला हुआ। उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी थी। इस प्रकार की वारदात हो जाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कहीं न कहीं सवाल उठता है। 

…जानिए, क्या है पूरा मामला..? 


मृतक युगराज के भाई निर्मल सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम उनका भाई गांव चीमा खुडी में अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा था। युगराज सिंह गाड़ियों को किराये पर देने का कारोबार भी करता था। मेडिकल स्टोर पर ही 2 अज्ञात युवक आए। उसका भाई युगराज उन दोनों को कार के कागज दिखाने लगा। इतने में ही दोनों हमलावरों ने युगराज पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।


गंभीर रूप से घायल युगराज को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। निर्मल सिंह ने बताया कि उसके भाई पर पहले भी 3 बार हमले हो चुके थे। उसको कई बार फोन पर धमकाया भी जाता था। उधर, पुलिस इस मामले की जांच पूरी गहनता से कर रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes