अनुराग कुमार.मोहित बटालवी.बटाला (गुरदासपुर)।
डेरा रोड पर गोलियां चल गई। क्षेत्र में खौफ का माहौल हैं। गोली कुल 3 चलाई गई। बताया जा रहा है कि एक बदमाश दुकानदार से पैसे की मांग कर रहा था, मना करने पर उसने गोलियां दाग दी। गोली दुकान के बाहर खड़े एक व्यक्ति को लग गई। घायल की पहचान अमरदीप निवासी शुक्रपुरा के तौर पर हुई। गोली उसके जांघ पर लगी। सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर ही बदमाश को पकड़ लिया गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने पहचान सार्वजनिक नहीं की। इस वारदात के पीछे किसी गैंग के हाथ की होने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने हर पहलू पर केस की जांच पड़ताल आरंभ कर दी हैं।
.…यहां पर गोली चलना आम बात
आम-जनता का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था का हाल काफी बुरा हो चुका है। उनका मानना है कि जब से गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को पुलिस असम से जहां पर हिरासत में लेकर आई हैं, तब से शहर में घटनाएं ही बढ़ती जा रही है। उनका मानना है कि जग्गू गैंग ही इन वारदातों को अंजाम दे रहा हैं। ऐसा , इसलिए , ताकि शहर में डर का माहौल पैदा किया जा सके।
पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा करते लोगों ने कहा कि जितनी भी पिछले समय शहर में घटनाएं हुई, उनको सुलझाने में पुलिस खास कामयाब नहीं रही। इससे साफ तौर पर साबित हो जाता है कि बटाला पुलिस की दाल ही काली है।
….घटना कैसे हुई, समझिए, इस रिपोर्ट में…?
करीब 9 बजे, डेरा रोड के पास मल्ली मार्केट हैं। वहां पर व्यापार से जुड़े काफी बड़े-बड़े प्रतिष्ठान है। वहां पर ही राजपाल एंड संस नाम से काफी मशहूर प्रतिष्ठान है। आम दिनों की तरह काम चल रहा था। अचानक एक बदमाश दुकान में घुसता है। वह दुकानदार से पैसे की मांग करता है। दुकानदार देने से साफ मना कर देता है।

बदमाश जेब से पिस्टल निकालता है तथा गोली चला देता है। दुकानदार वहां से भाग कर बड़ी मुश्किल से जान बचाता है। गोली दुकानदार के बाहर खड़े अमनदीप सिंह नाम के मजदूर के जांघ पर लग जाती है। वारदात को अंजाम देने वाले को लोगों की भीड़ पकड़ लेती है तथा मौके पर पुलिस को सूचित कर दिया जाता है। फिलहाल पुलिस उसे पकड़ कर थाना ले गई हैं। गोली के पीछे किसी गैंग के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। वैसे, पुलिस के किसी शीर्ष अधिकारी ने इस बारे कोई पुष्टि नहीं की।
उधर, घायल अमनदीप का उपचार बटाला के सिविल अस्पताल में चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पीड़ित परिवार ने इस बारे मीडिया के समक्ष पुष्टि की हैं।

