वरिष्ठ पत्रकार.बटाला।

अभी-अभी पंजाब से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही हैं। पंजाब के जिला गुरदासपुर के अधीन बटाला में बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल किसी के पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि हादसा गांव नौशहरा मझा सिंह में स्थित बटाला-गुरदासपुर हाईवे पर हुआ। कार को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी। मौके से उक्त वाहन फरार हो गया। मरने वाले सभी पठानकोट के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सरकारी शव गृह में रखवा दिए है। आगे की जांच जारी है।

..जानेंगे, हादसे के कुछ पहलू
बताया जा रहा है कि एक कार में 4 लोग सवार थे। एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए। कार को काट कर 4 शवों को बाहर निकाला गया। फिलहाल पहचान किसी की भी नहीं हो पाई। पुलिस इस केस की जांच हर पहलू पर करने के लिए जुटी चुकी है। इतना ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से भी इस केस से जुड़ी हर प्रक्रिया को जांचा जा रहा हैं। ###USA###BATALA-ACCIDENT###UK###

