मोहित बटालवी.बटाला /गुरदासपुर/ चंडीगढ़।
पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री में अभी अभी नया बटाला साइफर ग्रुप बना है। इसकी धूम पंजाब ही नहीं पूरे विदेश में पाई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह ग्रुप पांच युवाओं द्वारा बनाए गया है। चौकन्ने वाली बात यह है कि इस ग्रुप को मिलियन व्यूज भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म में मिल रहे हैं। उनके गीत मामा फोन क्यों नी चुक्कण देया…सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

जानिए, साइफर क्या है, इसकी शुरुआत कहां से हुई
दरअसल, साइफर की शुरुआत अमेरिका शुरुआत न्यूयॉर्क से हुई। इंडिया में इसका ट्रेंड 2010 से आया। अब ये छोटे शहरों में भी फैल रहा है। मशहूर रैपर रफ्तार साइफर से ही निकले कलाकार हैं। अब पंजाब में साइफर पेज बनने का ट्रेंड बटाला से शुरू हुआ। उसके उपरांत मोगा, बठिंडा, अमृतसर के युवा इस तरह के पेज बनाकर अपना टैलेंट दिखा रहे हैं।
साइफर सफर पेज शुरू करने वाले करण मेहरा, उत्सव, अनूप और शूटर गिल की कहानी…?
बटाला सिटी के रहने वाले करण मेहरा, उत्सव, अनूप और शूटर गिल ने दिसंबर 2024 में साइफर पेज शुरू किया था। करण बताते हैं कि उनका ये सफर आसान नहीं था। घर वालों ने कहा था कि किस काम में पड़ गए हो। लोगों ने भी पहले रिस्पॉन्स नहीं दिया, लेकिन वे लगे रहे।करन ने बताया कि इस जुनून का फायदा मिला। हमारे कई रैप हिट हो गए और युवाओं की जुबान पर हैं।
हाल यह है कि 4 से 5 लोगों से शुरू हुआ बटाला साइफर अब 100 से ज्यादा युवाओं का रैप ग्रुप बन चुका है। सोशल मीडिया पर मिलियन व्यूज मिल रहे हैं। करन और शूटर गिल ने बताया कि वे डेली बटाला में स्कूल या कॉलेज ग्राउंड में एकत्रित होकर फ्री स्टाइल रैप करने लगे। शूटर गिल ने बताया कि उसे आइडिया आया तो उसने करण को फोन कर इस तरह का पेज बनाने को कहा। इस पर वह मान गया। ये मील का पत्थर साबित हुआ।
.. पता था कि इतना फेमस हो जाएगा
इसके बाद उनके साथ अनूप और उत्सव जुड़े और एक-एक कर दूसरे युवक जोड़ने लगे। एक साल की मेहनत के बाद इनके गीत रियल मझैल को लोगों में पहचान मिली। उन्हें यह नहीं पता था कि इतना फेमस हो जाएगा।
शूटर गिल ने बताया कि उसने एक कॉमन बात पर रैप लिखा। जब कोई किसी को फोन करे और आगे वाला न उठाए तो हर कोई यही कहता है कि फोन क्यों नहीं उठा रहे थे। इस सिचुएशन पर रैप लिखा। इसका टाइटल दिया कि मामा फोन क्यों नी चुक्कण डेया। इसे कंपोज किया और गा दिया।
गीत रातों-रात हिट
जब शूट किया तो यह पता नहीं था कि ये गीत रातों-रात हिट हो जाएगा। युवाओं में यह काफी पसंद किया जा रहा है। अब इस पर धड़ाधड़ रील्स बन रही हैं। लोग पसंद कर रहे हैं। इस गीत ने हमारे अंदर विश्वास भर दिया। इससे हमारा पेज और पसंद किया जाने लगा है। करण ने बताया कि उन्होंने दिलजीत के गीत पानी के रंग पर रैप कर दिया। यह दिलजीत दोसांझ को पसंद आया। इसके बाद पहली बार किसी सिंगर ने उनकी रील को स्टोरी पर लगाया। अब तक सिंगर हनी सिंह, परमीश वर्मा, जॉर्डन संधू सपोर्ट कर चुके हैं।
बिल बोर्ड तक पहुंचने का सपना
करन, उत्सव और शूटर गिल ने बताया कि उन्होंने शौक पूरा करने के लिए ये ग्रुप बनाया था। उन्हें भी नहीं पता था कि इतना प्यार मिलेगा। आज उनके गीत रियल मझैल और छेवां गेर गीत को 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। तीन हफ्ते पहले रिलीज मामा फोन क्यों नी चुक्कण दैया गाना मिलियन व्यूज के करीब पहुंच गया है। उनका सपना बिलबोर्ड तक पहुंचने का है।

