इस भाजपा नेता के बेटे का हुआ एक्सीडेंट….बाल-बाल बचा, कार बुरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त, यह रही असल वजह

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 


भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला के बेटे विकास बराला की गाड़ी का शनिवार सुबह पंजाब के मूनक क्षेत्र में एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मगर विकास बराला बाल-बाल बच गए। विकास बराला ने गाड़ी से बाहर निकल कर हादसे की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद उनके चचेरे भाई जयदीप बराला उन्हें लेने के लिए मूनक रवाना हुए।


सुभाष बराला के बेटे विकास बराला चंडीगढ़ में रहते हैं। वह शनिवार सुबह चंडीगढ़ से टोहाना आवास पर आने के लिए अपनी गाड़ी से अकेले रवाना हुए थे। इसी बीच मूनक क्षेत्र में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ों से जा टकराई। टक्कर में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मगर विकास बराला को खरोच भी नहीं आई।


पिता सुभाष बराला अमित शाह की रैली की तैयारियों में जुटे हुए


विकास बराला के पिता सुभाष बराला इस समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सिरसा रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes