एनआईए ने 28 गैंगस्टरों की लिस्ट तैयार की…. 9 गैंगस्टर कनाडा और 5 अमेरिका में छिपे हुए

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विदेशों में छिपकर देश में वारदातों को अंजाम दिलवा रहे हैं। ये अपने गुर्गों से देश में मर्डर, फिरौती से लेकर आर्म्स स्मगलिंग का काम करवा रहे हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ऐसे 28 गैंगस्टरों की लिस्ट तैयार की है। इसके मुताबिक सबसे ज्यादा 9 गैंगस्टर कनाडा और 5 अमेरिका में छिपे हुए हैं।


लिस्ट में सबसे टॉप पर यह


लिस्ट में सबसे टॉप पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड लॉरेंस गैंग का गैंगस्टर गोल्डी बराड़ है। लिस्ट में शामिल गैंगस्टर पंजाब और राजस्थान के रहने वाले हैं, जो लॉरेंस और बबीहा गैंग से जुड़े हुए हैं। NIA के मुताबिक ये गैंगस्टर देश में क्राइम करने के बाद जाली पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गए।


अमेरिका में ही छुपा गोल्डी बराड़


NIA के मुताबिक गोल्डी बराड़ अमेरिका में ही छुपा हुआ है। गोल्डी बराड़ का सीधा कनेक्शन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (‌BKI) को ऑपरेट करने वाले लखबीर सिंह उर्फ लंडा से है। लंडा पर मोहाली और तरनतारन में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG ) अटैक कराने का आरोप है।


लिस्ट में लॉरेंस का भाई और भांजा भी


इस लिस्ट कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल और भांजा सचिन थापन भी है। अनमोल अमेरिका और सचिन थापन अजरबैजान में छिपा हुआ है। बताया जा रहा कि अमेरिका में छिपा बैठा अनमोल भारत में अपने गुर्गों से वसूली करवा रहा है। वह ज्यादातर क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी बनाने, फिल्म स्टार, सिंगर और बिजनेसमैन को टारगेट करता है। उस पर भी पाकिस्तान में लिंक होने के आरोप हैं। कुछ दिन पहले अनमोल को दुबई और सचिन को अजरबैजान में डिटेन की खबर सामने आई थी।


बंबीहा गैंग चला रहा लक्की पटियाल भी


एनआईए की लिस्ट में बंबीहा गैंग चला रहा लक्की पटियाल भी शामिल है, जो आर्मेनिया में बैठा हुआ है। कुख्यात शार्प शूटर दविंदर बंबीहा के एनकाउंटर के बाद लक्की पटियाल और सुखप्रीत बुड्ढा इस गैंग को चला रहे हैं। सुखप्रीत बुड्ढा इस वक्त जेल में है।


रिंदा के नाम ने चौंकाया


इस लिस्ट में पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर रिंदा का नाम चौंकाने वाला है। कुछ समय पहले हरविंदर रिंदा की मौत की खबर सामने आई थी। उस वक्त उसकी मौत के पीछे 3 थ्योरीज सामने आई थी। इसमें कहा गया कि रिंदा की मौत बीमारी, नशे की ओवरडोज और गैंग्स राइवलरी के चलते हत्या की गई है। हालांकि अधिकारिक तौर पर किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की।

100% LikesVS
0% Dislikes