एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
पंजाब के कच्चे मुलाजिमों (अनुबंध आधार पर) कार्य करने वालों की अब बल्ले-बल्ले हो गई। क्योंकि, उनकी लंबी जायज मांगों को प्रदेश की मान सरकार ने मान लिया। उक्त मुलाजिमों की 15 फीसद से लेकर 40 फीसद तक पगार में इजाफा किया गया। इस फैसले का हर किसी ने स्वागत किया तथा प्रदेश की आप सरकार धन्यवाद भी किया। दरअसल, उक्त मुलाजिम लगभग 20 वर्ष से अपनी पगार में इजाफा पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन, आज तक किसी सरकार ने उनकी कोई मांग गौर नहीं किया।
सोमवार देर सायं, प्रदेश की मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट में एक संशोधन पारित किया। इसमें फैसला लिया गया कि प्रत्येक माह 10 हजार पगार पाने वालों मुलाजिमों की सैलरी में 40 फीसद का इजाफा करते हुए, अब उन्हें 15 हजार, 15 हजार वाले 20 हजार 25 फीसद इजाफा), जबकि, 20 हजार वालों को 25 (10 फीसद इजाफा) हजार मासिक वेतन हासिल होगा।
इस तारीख से लागू होगा फैसला
आदेश में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी वन-टाइम रहेगी और एक अप्रैल 2023 से लागू होगी। इसके बाद उक्त मुलाजिमों के वेतन में पांच फीसदी की सालाना बढ़ोतरी जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार अपने विभागों में कार्यरत 36000 मुलाजिमों को पक्का करने के लिए योजना लागू कर चुकी है। इसके तहत कांट्रैक्ट, आउटसोर्स मुलाजिमों को स्पेशल कैडर के अधीन 58 साल तक नौकरी में बने रहने का मौका मिलेगा।
इतने अध्यापकों को पक्का करने का जारी किया नोटिफेकशन
इस फैसले के तहत मुख्यमंत्री की ओर से 8736 अध्यापकों को पक्का करने का नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। राज्य सरकार की तरफ से सभी कच्चे मुलाजिमों को स्पेशल कैडर में शामिल होने को कहा गया है, जिसमें नियम व शर्तें पंजाब सेवा अधिनियम के तहत ही लागू होंगी। फिलहाल राज्य सरकार की तरफ से कच्चे मुलाजिमों से आवेदन मांगे गए हैं।

